Yes Bank News: यस बैंक के लिए चालू वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही जुलाई-सितंबर 2024 शानदार रही। सितंबर तिमाही में इसका चालू और बचत खाता सालाना 28 फीसदी से अधिक रफ्तार से बढ़ा। निजी सेक्टर के बैंक ने इसकी जानकारी 3 अक्टूबर को दी। जानकारी के मुताबिक सितंबर तिमाही में बैंक का CASA (करेंट एंड सेविंग्स अकाउंट) सालाना आधार पर 28.4 फीसदी बढ़कर 88,559 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इसका आज शेयरों पर भी असर दिख सकता है। गुरुवार 3 अक्टूबर को BSE पर यह 2.41 फीसदी की गिरावट के साथ 21.88 रुपये के भाव पर बंद हुआ था। पिछले साल 23 अक्टूबर 2023 को यह एक साल के निचले स्तर 14.10 रुपये और 9 फरवरी 2024 को यह एक साल के हाई 32.81 रुपये पर था।
