Yes Bank के शेयरों में Q4 अपडेट से तेजी; 22.5% बढ़ा डिपॉजिट, लोन में 14% की ग्रोथ

Yes Bank Shares: प्राइवेट सेक्टर के प्रमुख बैंकों में से एक, यस बैंक (Yes Bank) ने बुधवार 3 अप्रैल को मार्च तिमाही के कारोबारी प्रदर्शन को लेकर एक अपडेट जारी किया। बैंक ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में बताया कि मार्च तिमाही के दौरान उसका लोन डिस्बर्सल सालाना आधार पर 14 फीसदी बढ़ा है

अपडेटेड Apr 03, 2024 पर 12:28 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Yes Bank का CASA रेशियो मार्च तिमाही में 30.9% रहा, जो पिछली 6 तिमाहियों का सबसे उच्च स्तर है

Yes Bank Shares: प्राइवेट सेक्टर के प्रमुख बैंकों में से एक, यस बैंक (Yes Bank) ने बुधवार 3 अप्रैल को मार्च तिमाही के कारोबारी प्रदर्शन को लेकर एक अपडेट जारी किया। बैंक ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में बताया कि मार्च तिमाही के दौरान उसका लोन डिस्बर्सल सालाना आधार पर 14 फीसदी बढ़ा है। वहीं तिमाही आधार पर उसका लोन ग्रोथ 5 फीसदी रहा है। Yes Bank का लोन एंड एडवांसेज मार्च तिमाही में 2.28 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल इसी तिमाही में 2 लाख करोड़ रुपये था। वहीं बैंक का डिपॉजिट मार्च तिमाही में 2.66 लाख करोड़ रहा। यह सालाना आधार पर 22.5 फीसदी और तिमाही आधार पर 10.1 फीसदी की ग्रोथ है।

Yes Bank के कारोबारी अपडेट के बाद बुधवार को इंट्राडे में इसका शेयरों का 2 फीसदी तक उछलकर 25.35 रुपये के स्तर पर पहुंच गया। इस साल की शुरुआत से अबतक यस बैंक के शेयरों में करीब 10.5 फीसदी की तेजी आई है।

यस बैंक ने बताया कि उसका करेंट और सेविंग अकाउंट (CASA) मार्च तिमाही में सालाना आधार पर 23 फीसदी बढ़कर 82,315 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 66,903 करोड़ रुपये था। वहीं उसका CASA रेशियो मार्च तिमाही में 30.9% रहा, जो पिछली 6 तिमाहियों का सबसे ऊंचा स्तर है। एक साल पहले इसी तिमाही में बैंक का CASA रेशियो 30.8 फीसदी था। वहीं दिसंबर तिमाही में इसका CASA रेशियो 29.7 फीसदी था।


Yes Bank का क्रेडिट डिपॉजिट रेशियो मार्च तिमाही में घटकर 85.8 फीसदी पर आ गया, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 92.05 फीसदी था। वहीं दिसबंर तिमाही में यह 89.95 फीसदी था। क्रेडिट डिपॉजिट रेशियो एक पैमाना है, जो बैंक की जमा की गई राशि की तुलना में उसके लोन देने के अनुपात का आकलन करता है।

यस बैंक का मार्च तिमाही में लिक्विडिटी कवरेज रेशियो (LCR) 116.1% रहा, जो इससे पहले दिसंबर तिमाही में 118.4% और पिछले साल इसी तिमाही में 118.5% था।

यह भी पढ़ें- Hot Stocks: जिंदल सॉ सहित इन 3 शेयरों पर लगाए दांव, बस कुछ हफ्तों में मिल सकता है 11% तक रिटर्न

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।