Yes Bank को ₹48000 करोड़ के NPA की बिक्री से मिले ₹150 करोड़, साल 2022 में की थी फंसा कर्ज कम करने की कवायद

अक्टूबर 2023 में यस बैंक ने JC Flowers ARC में 2.4 करोड़ अतिरिक्त शेयरों को खरीदकर अपनी हिस्सेदारी को बढ़ाकर 9.9 प्रतिशत कर लिया। जुलाई 2022 में खबर आई थी कि यस बैंक ने 48,000 करोड़ रुपये के NPA को बेचने के इरादे से JC Flowers ARC के साथ करार किया है। दिसंबर 2022 में 48,000 करोड़ रुपये के लोन पोर्टफोलियो को JC Flowers ARC को सौंपने का काम पूरा कर लिया गया

अपडेटेड Jan 01, 2024 पर 8:23 AM
Story continues below Advertisement

प्राइवेट सेक्टर के यस बैंक (Yes Bank) ने दिसंबर 2022 में अपने 48,000 करोड़ रुपये के NPA को लोन रिस्ट्रक्चरिंग कंपनी जेसी फ्लॉवर्स एसेट रिकंस्ट्रक्शन (JC Flowers ARC) को बेच दिया था। अब बैंक को इस मामले में एक सिंगल ट्रस्ट से सिक्योरिटी रेसिप्ट्स पोर्टफोलियो में 150 करोड़ रुपये मिले हैं। यह जानकारी यस बैंक ने 31 दिसंबर को शेयर बाजारों को दी। बैंक ने एक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि चूंकि यह राशि (ट्रस्ट की अंडरलाइंग कैरिंग वैल्यू से अधिक), संशोधित लिस्टिंग रेगुलेशंस के तहत निर्धारित मैटेरि​एलिटी थ्रेसहोल्ड से अधिक है, इसलिए इस बारे में नियमों के तहत खुलासा किया जा रहा है।

JC Flowers ARC का गठन मई, 2015 में हुआ था। यस बैंक ने नवंबर 2022 में JC Flowers ARC में 9.9 प्रतिशत इक्विटी हिस्सेदारी खरीदी थी। लेकिन बाद में JC Flowers ARC में कुछ कॉरपोरेट एक्शंस के चलते यह घटकर 5.01 प्रतिशत पर आ गई। अक्टूबर 2023 में यस बैंक ने एक बार फिर JC Flowers ARC में 2.4 करोड़ अतिरिक्त शेयरों को खरीदकर अपनी हिस्सेदारी को बढ़ाकर 9.9 प्रतिशत कर लिया।

जुलाई 2022 में किया था एग्रीमेंट


जुलाई 2022 में खबर आई थी कि यस बैंक ने 48,000 करोड़ रुपये के NPA को बेचने के इरादे से JC Flowers ARC के साथ करार किया है। यह करार 15 जुलाई, 2022 से प्रभावी हुआ। इसके बाद दिसंबर 2022 में यस बैंक ने जानकारी दी कि तनावग्रस्त कर्ज के रूप में चिह्नित 48,000 करोड़ रुपये के लोन पोर्टफोलियो को JC Flowers ARC को सौंपने का काम पूरा कर लिया गया है। इस दौरान 1 अप्रैल से 30 नवंबर तक हुई कर्ज वसूली का एडजस्टमेंट भी कर दिया गया। बैंक का मकसद अपने पोर्टफोलियो में फंसे हुए कर्ज का आकार कम कर अपनी वित्तीय स्थिति सुधारना था।

Multibagger Stock : 1 साल में 1 लाख के बन गए 11 लाख, क्या आपके पोर्टफोलियो में है यह स्टॉक?

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।