प्राइवेट सेक्टर के यस बैंक (Yes Bank) ने दिसंबर 2022 में अपने 48,000 करोड़ रुपये के NPA को लोन रिस्ट्रक्चरिंग कंपनी जेसी फ्लॉवर्स एसेट रिकंस्ट्रक्शन (JC Flowers ARC) को बेच दिया था। अब बैंक को इस मामले में एक सिंगल ट्रस्ट से सिक्योरिटी रेसिप्ट्स पोर्टफोलियो में 150 करोड़ रुपये मिले हैं। यह जानकारी यस बैंक ने 31 दिसंबर को शेयर बाजारों को दी। बैंक ने एक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि चूंकि यह राशि (ट्रस्ट की अंडरलाइंग कैरिंग वैल्यू से अधिक), संशोधित लिस्टिंग रेगुलेशंस के तहत निर्धारित मैटेरिएलिटी थ्रेसहोल्ड से अधिक है, इसलिए इस बारे में नियमों के तहत खुलासा किया जा रहा है।
