Yes Bank Q1 Update: लोन और एडवांसेज 18% बढ़े, डिपॉजिट रहे 14% ज्यादा; सोमवार को शेयर पर रहेगी नजर

Yes Bank का एवरेज तिमाही लिक्विडिटी कवरेज रेश्यो कंसोलिडेटेड बेसिस पर 138.5% रहा। क्रेडिट-टू-डिपॉजिट रेश्यो सुधरकर 90.5% हो गया। CASA डिपॉजिट ₹1.03 लाख करोड़ रहा। यस बैंक ने कहा कि ये आंकड़े प्रोविजनल हैं

अपडेटेड Jul 04, 2026 पर 9:16 AM
तिमाही आधार पर Yes Bank के लोन और एडवांसेज 4.3% बढ़े, जबकि डिपॉजिट 1.1% घटे।

प्राइवेट सेक्टर के यस बैंक के शेयरों पर सोमवार, 6 जुलाई को नजर रहेगी। शेयर में तेजी आने की उम्मीद है। बैंक ने शुक्रवार, 3 जुलाई को बाजार बंद होने के बाद अप्रैल-जून 2026 तिमाही में बिजनेस कैसा रहा, उसका लेखाजोखा शेयर किया था। एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक, तिमाही के दौरान उसके लोन और एडवांसेज में साल-दर-साल आधार पर 18.4% की बढ़ोतरी देखी गई। आंकड़ा ₹2.85 लाख करोड़ हो गया। डिपॉजिट 14.3% बढ़कर ₹3.15 लाख करोड़ पर पहुंच गए। तिमाही आधार पर लोन और एडवांसेज 4.3% बढ़े, जबकि डिपॉजिट 1.1% घटे।

बैंक का CASA (करेंट अकाउंट सेविंग्स अकाउंट) डिपॉजिट ₹1.03 लाख करोड़ रहा, जो साल-दर-साल आधार पर 14.3% ज्यादा है। तिमाही-दर-तिमाही आधार पर इसमें 7.8% की कमी देखी गई। सर्टिफिकेट्स ऑफ डिपॉजिट (CDs) समेत CASA रेश्यो 32.7% रहा, जबकि मार्च 2026 तिमाही में यह 35.1% और जून 2025 तिमाही में 32.8% था।

क्रेडिट-टू-डिपॉजिट रेश्यो 30 जून, 2026 तक सुधरकर 90.5% हो गया, जो मार्च के आखिर में 85.7% और एक साल पहले 87.4% था। बैंक का एवरेज तिमाही लिक्विडिटी कवरेज रेश्यो (LCR) कंसोलिडेटेड बेसिस पर 138.5% रहा, जबकि मार्च 2026 तिमाही में यह 119.0% और जून 2025 तिमाही में 135.8% था। यस बैंक ने कहा कि ये आंकड़े प्रोविजनल हैं।


Yes Bank का शेयर 3 महीनों में 36 प्रतिशत चढ़ा

यस बैंक के शेयर की कीमत वर्तमान में BSE पर 24.39 रुपये है। बैंक का मार्केट कैप 76500 करोड़ रुपये से ज्यादा है। शेयर BSE 100 इंडेक्स का हिस्सा है। 3 महीनों में शेयर 36 प्रतिशत और एक साल में 21 प्रतिशत मजबूत हुआ है। शेयर का BSE पर 52 सप्ताह का एडजस्टेड हाई 25.77 रुपये और एडजस्टेड लो 17.19 रुपये है। हाल ही में यस बैंक के बोर्ड ने इक्विटी और डेट इश्यू के कॉम्बिनेशन से ₹16,000 करोड़ तक जुटाने के प्रपोजल को मंजूरी दी।

Experts View : 24400 की दीवार पार होने पर निफ्टी में 24750 का लेवल मुमकिन, 24150-24100 के जोन में तत्काल सपोर्ट

बैंक एक या एक से ज्यादा राउंड में पात्र इक्विटी सिक्योरिटीज के जरिए ₹7,500 करोड़ तक और पात्र डेट सिक्योरिटीज के जरिए ₹8,500 करोड़ तक जुटाएगा। अभी इस पर शेयरहोल्डर्स और रेगुलेटर्स की मंजूरी लिया जाना बाकी है। बैंक के मुताबिक, यह फंड घरेलू और विदेशी मार्केट में अलग-अलग परमिशन वाले तरीकों से जुटाया जा सकता है। डेट इश्यू में भारतीय या विदेशी करेंसी में डिनॉमिनेटेड इंस्ट्रूमेंट भी शामिल हो सकते हैं। प्रस्ताव 19 अगस्त को होने वाली 22वीं सालाना आम बैठक में शेयरहोल्डर्स के सामने मंजूरी के लिए रखे जाएंगे।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।