Yes Bank के शेयरों में 10% की तेजी आई लेकिन बरकरार नहीं रह पाई

रेटिंग एजेंसी CARE ने Yes Bank के इंफ्रास्ट्रक्चर बॉन्ड्स, टीयर 2 बॉन्ड्स सहित दूसरे सभी डेट इंस्ट्रूमेंट की रेटिंग अपग्रेड कर दी जिससे शेयरों में तेजी आई

अपडेटेड Apr 07, 2022 पर 10:55 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Yes Bank के शेयरों में लौटी रौनक

Yes Bank Share Price: Yes Bank के लिए गुरुवार की शुरुआत अच्छी रही। BSE पर Yes Bank के शेयरों में 10% की तेजी आई और ये 52 हफ्तों के हाई लेवल पर पहुंच गए थे। हालांकि बाद में यह तेजी खत्म होती रही। सुबह 10.40 पर Yes Bank के शेयर 2.72% ऊपर 15.10 रुपए पर ट्रेड कर रहे थे।

Yes Bank के शेयरों में आई इस तेजी की वजह रही रेटिंग में सुधार। रेटिंग एजेंसी CARE ने बैंक के इंफ्रास्ट्रक्चर बॉन्ड्स, टीयर 2 बॉन्ड्स सहित दूसरे सभी डेट इंस्ट्रूमेंट की रेटिंग अपग्रेड कर दी।

रेटिंग अपग्रेड होने की वजह क्या रही?


रेटिंग एजेंसी ने CARE ने बताया कि पिछले कुछ समय से Yes Bank के बिजनेस में लगातार सुधार नजर आया है। इस दौरान बैंक का एडवांस और डिपॉजिट बढ़ा है। साथ ही CASA डिपॉजिट में भी अच्छी मजबूती देखने को मिली है। फिस्कल ईयर 2022 के शुरुआती 9 महीनों में कंपनी की प्रॉफिटबिलिटी बेहतर हुई है। कोरोनावायरस संक्रमण का संकट होने के बावजूद Yes Bank ने इस दौरान अच्छा कारोबार किया है।

YES Bank में लौटी तेजी, 4 दिन में 23% चढ़ा शेयर, जानिए टेक्निकल एनालिस्ट्स की क्या है राय?

CARE ने आगे बताया कि बैंक की रीस्ट्रक्चरिंग स्कीम के बाद जुलाई 2020 में FPO लाने के बाद क्रेडिट प्रोफाइल में सुधार हुआ है। साथ ही बैंक का पूंजीकरण (कैपिटलाइजेशन) भी पहले से बेहतर हुआ है। इससे बैंक एसेट्स क्वालिटी में लगने वाले झटके को बर्दाश्त करने लायक हुआ है।

रेटिंग एजेंसी CARE ने आगे लिखा है, "आने वाले दिनों में बैंक की रिकवरी उम्मीद से बेहतर हो सकती है। हालांकि स्ट्रेस्ड लोन का बोझ भी बैंक पर बना रहेगा। ऐसे में इस बात की आशंका है कि स्लीपेज (EMI मिलने में देर) अनुमान से ज्यादा रहने के कारण बैंक का रिस्क प्रोफाइल प्रभावित होगा।"

एक दिन पहले आई थी अच्छी तेजी

YES बैंक के शेयर बुधवार को NSE पर 16.92% की उछाल के साथ 15.20 रुपये के भाव पर बंद हुए। कुछ एनालिस्ट्स को कहना है कि YES बैंक के शेयरों को 15.20 से 15.50 रुपये का स्तर पार करने में रेजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है। वहीं कुछ एनालिस्ट्स का कहना है कि यह शेयर 16 रुपये या यहां तक कि 20 रुपये के स्तर तक भी यहां से बढ़ सकता है। हालांकि गिरावट की स्थिति पर उन्होंने कहा कि 13 रुपये का स्तर इसके लिए एक सपोर्ट लेवल के तौर पर काम करेगा।

Yes Bank का डिपॉजिट बढ़ा

Yes Bank ने मंगलवार को बिजनेस अपडेट जारी करते हुए बताया कि मार्च तिमाही में बैंक का डिपॉजिट्स तिमाही आधार पर 7% बढ़कर 1,97,281 करोड़ रुपए रहा। वहीं साल-दर-साल आधार पर डिपॉजिट 21% तक बढ़े हैं।

Yes Bank का एडवांस मार्च तिमाही में साल-दर-साल आधार पर 9% बढ़कर 1,81,508 रुपए हो गए हैं। पिछले साल की इसी तिमाही में यह 1,66,893 करोड़ रुपए था। एडवांस के मायने उस लोन से है जो बैंक किसी कंपनी को किसी खास काम के लिए देता है। कंपनियों को यह फंड लोन के मुकाबले जल्दी लौटाना पड़ता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।