YES Bank में लौटी तेजी, 4 दिन में 23% चढ़ा शेयर, जानिए टेक्निकल एनालिस्ट्स की क्या है राय?

कुछ एनालिस्ट्स का कहना है कि YES Bank का शेयर मौजूदा स्तर से 16 रुपये या यहां तक कि 20 रुपये के स्तर तक भी बढ़ सकता है

अपडेटेड Apr 06, 2022 पर 10:55 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
YES बैंक के शेयर बुधवार को NSE पर 16.92% उछलकर 15.20 रुपये पर बंद हुए

YES Bank Share Price: यस बैंक (YES Bank) के शेयरों में बुधवार को करीब 17 फीसदी की भारी उछाल आई। वहीं पिछले 4 दिनों में यह शेयर 23 फीसदी से अधिक ऊपर चढ़ चुका है। इससे YES बैंक के शेयरों में तेजी लौटने को लेकर फिर से अटकलें लगने लगी हैं। हालांकि टेक्निकल एनालिस्ट्स ने स्टॉक को लेकर मिलीजुली राय दी है।

YES बैंक के शेयर बुधवार को NSE पर 16.92% की उछाल के साथ 15.20 रुपये के भाव पर बंद हुए। कुछ एनालिस्ट्स को कहना है कि YES बैंक के शेयरों को 15.20 से 15.50 रुपये का स्तर पार करने में रेजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है। वहीं कुछ एनालिस्ट्स का कहना है कि यह शेयर 16 रुपये या यहां तक कि 20 रुपये के स्तर तक भी यहां से बढ़ सकता है। हालांकि गिरावट की स्थिति पर उन्होंने कहा कि 13 रुपये का स्तर इसके लिए एक सपोर्ट लेवल के तौर पर काम करेगा।

इकनॉमिक टाइम्स ने जेमस्टोन इक्विटी रिसर्च एंड एडवाइजरी फर्म्स के फाउंडर मिलन वैष्णव के हवाले से बताया कि YES बैंक के शेयर लगभग अक्टूबर 2021 से 12-15 रुपये के दायरे में कारोबार कर रहे हैं और यह अपने सभी प्रमुख मूविंग एवरेज से ऊपर जा रहा है। हालांकि उन्होंने इसमें निवेश को जोखिम भरा माना क्योंकि इसके शेयरों में आई हालिया तेजी को किसी टेक्निकल इंडीकेंटर से सपोर्ट नहीं है। एनालिस्ट ने 15.20 रुपये के स्तर को स्टॉक के लिए रेजिस्टेंस बताया।


यह भी पढ़ें- Adani Wilmer के शेयरों में लगातार 5वें दिन लगा अपर सर्किट, दो महीने में 125% चढ़ा शेयर

वहीं HDFC सिक्योरिटीज के टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट, नागराज शेट्टी ने बताया कि इस सप्ताह के तेज उतार-चढ़ाव ने 15.50 रुपये के स्तर पर बड़े कंसॉलिडेशन के साथ निर्णायक उल्टा ब्रेकआउट का मौका दिया, जो स्टॉक की कीमतों के लिहाज से एक अच्छा संकेत कहा जा सकता है।

उन्होंने कहा, "तकनीकी रूप से, बड़ी रेंज के उतार-चढ़ाव के बाद इस तरह की तेज गति आगे बढ़ने का संकेत देती है। इसलिए, 15.50-16 रुपये का स्तर टिकाऊ तरीके से पार होने के बाद यह संभावित उल्टा पैटर्न का मौका खोल सकता है, जो 19.50 रुपये से 20 रुपये के स्तर तक जाएगा। हम उम्मीद करते हैं कि अगले 1 या 2 महीनों में इन लक्ष्यों को हासिल कर लिया जाएगा। 20 रुपये के उच्च स्तर पर पहुंचने के बाद शेयर को मजबूत रेजिस्टेंट देखने को मिल सकता है और इसमें इस स्तर से गिरावट आने की उम्मीद है।"

Yes Bank का डिपॉजिट बढ़ा

Yes Bank ने मंगलवार को बिजनेस अपडेट जारी करते हुए बताया कि मार्च तिमाही में बैंक का डिपॉजिट्स तिमाही आधार पर 7% बढ़कर 1,97,281 करोड़ रुपए रहा। वहीं साल-दर-साल आधार पर डिपॉजिट 21% तक बढ़े हैं।

Yes Bank का एडवांस मार्च तिमाही में साल-दर-साल आधार पर 9% बढ़कर 1,81,508 रुपए हो गए हैं। पिछले साल की इसी तिमाही में यह 1,66,893 करोड़ रुपए था। एडवांस के मायने उस लोन से है जो बैंक किसी कंपनी को किसी खास काम के लिए देता है। कंपनियों को यह फंड लोन के मुकाबले जल्दी लौटाना पड़ता है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।