Yes Bank Shares: यस बैंक के शेयरों में 7% की तूफानी तेजी, मूडीज ने कहा- "बैंक की बदल रही है किस्मत"

Yes Bank Shares: रेटिंग एजेंसी मूडीज (Moody's) ने यस बैंक के आउटलुक को 'स्थिर' से बढ़ाकर 'पॉजिटिव' कर दिया है। साथ ही एजेंसी ने बैंक कि लंबी-अवधि की फॉरेन करेंसी और लोकल करेंसी इश्यूर रेटिंग को 'Ba3' पर बरकरार रखा है। इस खबर के बाद यस बैंक के शेयर आज 11 जुलाई को शुरुआती कारोबार में हरे निशान में खुले

अपडेटेड Jul 11, 2024 पर 9:42 AM
Yes Bank Shares: यस बैंक का डिपॉजिट पिछली 8 तिमाहियों से लगातार बढ़ रहा है

Yes Bank Shares: यस बैंक के लिए एक अच्छी खबर है। रेटिंग एजेंसी मूडीज (Moody's) ने इसके आउटलुक को 'स्थिर' से बढ़ाकर 'पॉजिटिव' कर दिया है। साथ ही एजेंसी ने बैंक कि लंबी-अवधि की फॉरेन करेंसी और लोकल करेंसी इश्यूर रेटिंग को 'Ba3' पर बरकरार रखा है। इस खबर के बाद यस बैंक के शेयर आज 11 जुलाई को शुरुआती कारोबार में 8% तक उछल गए। NSE पर सुबह 9.30 बजे के करीब, यस बैंक के शेयर 7.21 फीसदी की तेजी के साथ 26.95 रुपये के भाव पर कारोबार कर थे।

मूडीज ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है बैंक की किस्मत को धीरे-धीरे बदल रही है, जैसा कि उन्हें उम्मीद थी। इसी को देखते हुए इसे आउटलुक को बढ़ाकर 'पॉजिटिव' करना पड़ा। । रेटिंग एजेंसी ने अपने नोट में कहा कि डिपॉजिट और लोन फ्रेंचाइजी में सुधार से अगले 12 से 18 महीनों के दौरान यस बैंक के मुनाफे में भी सुधार होता दिखेगा।

मूडीज ने यह भी कहा कि यस बैंक अगर एसेट क्वालिटी के साथ अपने कोर मुनाफे को बनाए रखने में सफल रहता है, तो वह आगे चलकर इसकी रेटिंग को भी अपग्रेड कर सकता है।


यस बैंक का डिपॉजिट पिछली 8 तिमाहियों से लगातार बढ़ रहा है। बैंक ने एक हालिया बिजनेस अपडेट में बताया कि जून तिमाही में उसका डिपॉजिट 2.64 लाख करोड़ रुपये रहा, जो सालाना आधार पर 21 फीसदी अधिक है।

हालांकि, बैंक का लोन ग्रोथ इंडस्ट्री के स्तर से नीचे था। हालांकि सालाना आधार पर तुलना करने पर यह पिछली 21 तिमाहियों में सबसे अच्छी थी। यस बैंक ने बताया कि जून तिमाही उसका एडवांसेज पिछले साल की तुलना में 14.8% और मार्च तिमाही के मुकाबला 0.9% बढ़ा। वहीं जून तिमाही में लिक्विडिटी कवरेज रेशियो पिछले साल के 127% से बढ़कर 137.8% रहा।

यस बैंक के शेयरों में इस साल की शुरुआत से अबतक करीब 17 फीसदी की तेजी आई है। वहीं पिछले एक साल में इसने अपने निवेशकों को करीब 55 फीसदी का रिटर्न दिया है। यस बैंक का मौजूदा मार्केट कैप फिलहाल करीब 78,250 करोड़ रुपये है।

यह भी पढ़ें- BLS International की सब्सिडियरी ने तुर्की कंपनी में हासिल की 100% हिस्सेदारी, शेयरों में करीब 5% का उछाल

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।