Yes Bank Shares: यस बैंक के लिए एक अच्छी खबर है। रेटिंग एजेंसी मूडीज (Moody's) ने इसके आउटलुक को 'स्थिर' से बढ़ाकर 'पॉजिटिव' कर दिया है। साथ ही एजेंसी ने बैंक कि लंबी-अवधि की फॉरेन करेंसी और लोकल करेंसी इश्यूर रेटिंग को 'Ba3' पर बरकरार रखा है। इस खबर के बाद यस बैंक के शेयर आज 11 जुलाई को शुरुआती कारोबार में 8% तक उछल गए। NSE पर सुबह 9.30 बजे के करीब, यस बैंक के शेयर 7.21 फीसदी की तेजी के साथ 26.95 रुपये के भाव पर कारोबार कर थे।
