Yes Bank Shares: यस बैंक के शेयरों में आज 9 मई को जबरदस्त उछाल देखने को मिला। शेयर का भाव 8% तक बढ़कर अपने तीन महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। यह तेजी एक मीडिया रिपोर्ट्स के बाद आई जिसमें बताया गया है कि यस बैंक और भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के बोर्ड आज अलग-अलग बैठक कर रहे हैं ताकि जापानी बैंक सुमितोमो मित्सुई बैंकिंग कॉरपोरेशन (SMBC) को हिस्सेदारी बेचने की प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जा सके।
