Yes Bank Shares: प्राइवेट सेक्टर लेंडर येस बैंक के शेयरों में आज मार्च 2026 तिमाही के कारोबारी नतीजे के बाद जोरदार तेजी आई है। लगातार चौथे कारोबारी दिन इसकी चमक बढ़ी है। हालांकि मार्च तिमाही के धमाकेदार कारोबारी नतीजे के बावजूद एनालिस्ट्स का रुझान मिला-जुला है जिससे शेयरों की पूरी बढ़त गायब हो गई। आज बीएसई पर यह 1.73% की गिरावट के साथ ₹19.85 के भाव (Yes Bank Share Price) पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में बात करें तो 3.07% उछलकर बीएसई पर यह ₹20.82 के भाव पर पहुंच गया था। आगे की बात करें तो इसे कवर करने वाले 12 एनालिस्ट्स में से दो ने इसे खरीदारी, दो ने होल्ड और आठ ने सेल रेटिंग दी है।
