Yes Bank Q4 Results: मार्च तिमाही में मुनाफा 45% बढ़ा, NPA में गिरावट, चढ़ सकता है शेयर

Yes Bank Q4 Results: स्टैंडअलोन इनकम फ्लैट रहकर 9381.07 करोड़ रुपये दर्ज की गई, जो मार्च 2025 तिमाही में 9355.39 करोड़ रुपये थी। वित्त वर्ष 2026 के दौरान बैंक को स्टैंडअलोन बेसिस पर 36928.17 करोड़ रुपये की कमाई हुई

अपडेटेड Apr 18, 2026 पर 4:47 PM
Story continues below Advertisement
मार्च 2026 तिमाही में Yes Bank की एसेट क्वालिटी और बेहतर हो गई।

Yes Bank March Quarter Results: प्राइवेट सेक्टर के यस बैंक का जनवरी-मार्च 2026 तिमाही में स्टैंडअलोन बेसिस पर शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 44.7 प्रतिशत बढ़ गया। आंकड़ा 1068.42 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। एक साल पहले मुनाफा 738.12 करोड़ रुपये था। कुल स्टैंडअलोन इनकम फ्लैट रहकर 9381.07 करोड़ रुपये दर्ज की गई, जो मार्च 2025 तिमाही में 9355.39 करोड़ रुपये थी।

बैंक ने शेयर बाजारों को बताया है कि मार्च 2026 तिमाही में बैंक की कुल ब्याज आय 7650.90 करोड़ रुपये रही। यह एक साल पहले 7616.13 करोड़ रुपये थी। शुद्ध ब्याज आय 16 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 2,637.7 करोड़ रुपये हो गई, जो मार्च 2025 तिमाही में 2,276.3 करोड़ रुपये थी। शुद्ध ब्याज मार्जिन 2.7 प्रतिशत रहा, जो मार्च 2025 तिमाही में 2.5 प्रतिशत था। यस बैंक में पूरी 100 प्रतिशत हिस्सेदारी पब्लिक शेयरहोल्डर्स के पास है।

एसेट क्वालिटी हुई बेहतर


मार्च 2026 तिमाही में यस बैंक की एसेट क्वालिटी और बेहतर हो गई। बैंक का ग्रॉस NPA रेशियो घटकर 1.3 प्रतिशत पर आ गया। एक साल पहले यह 1.6 प्रतिशत था। इसी तरह नेट NPA रेशियो भी कम होकर 0.2 प्रतिशत रह गया, जो मार्च 2025 तिमाही में 0.3 प्रतिशत था। वित्त वर्ष 2026 के दौरान बैंक को स्टैंडअलोन बेसिस पर 36928.17 करोड़ रुपये की कमाई हुई। इस बीच शुद्ध मुनाफा 3475.59 करोड़ रुपये रहा।

मार्च 2026 तिमाही के दौरान बैंक के डिपॉजिट 318969.45 करोड़ रुपये के रहे। एक साल पहले ये 284525.13 करोड़ रुपये के थे। एडवांसेज 273444.55 करोड़ रुपये के रहे, जो मार्च 2025 तिमाही के आखिर तक 246188.47 करोड़ रुपये के थे।

Dixon Tech के शेयर में 29% तक चढ़ने का दम! मोतीलाल ओसवाल ने दी खरीदने की सलाह

Yes Bank शेयर 2 सप्ताह में 13 प्रतिशत चढ़ा

यस बैंक के शेयर की कीमत BSE पर इस वक्त 20.20 रुपये है। शेयर 2 सप्ताह में 13 प्रतिशत मजबूत हुआ है। शेयर का BSE पर 52 सप्ताह का एडजस्टेड हाई 24.30 रुपये और एडजस्टेड लो 17.19 रुपये है। मार्च तिमाही में मुनाफा देखने के बाद सोमवार, 20 अप्रैल को यस बैंक के शेयर में तेजी देखने को मिल सकती है।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।