ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल डिक्सन टेक्नोलोजिज (Dixon Technologies (India) Ltd) के शेयर पर बुलिश बनी हुई है। ब्रोकरेज ने शेयर के लिए 'बाय' रेटिंग दोहराई है और टारगेट प्राइस 14,700 रुपये प्रति शेयर दिया है। यह टारगेट शेयर के वर्तमान भाव से 29 प्रतिशत ज्यादा है। शुक्रवार, 17 अप्रैल को बीएसई पर शेयर 11374 रुपये पर बंद हुआ। कंपनी का मार्केट कैप 69100 करोड़ रुपये से ज्यादा है। Dixon Tech इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग सर्विसेज देती है।
ब्रोकरेज ने अपने रिसर्च नोट में कहा कि मेमोरी की कीमतों में तेज बढ़ोतरी देखी गई है। दिसंबर 2025 से ये 100 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ चुकी हैं। इसके कारण कई स्मार्टफोन कंपनियों ने बढ़ी हुई लागत का बोझ ग्राहकों पर डालने के लिए कीमतें बढ़ाना शुरू कर दिया है। इसका असर स्मार्टफोन बाजार की कुल बिक्री पर पड़ने की संभावना है, खासकर लो और मीडियम रेंज के स्मार्टफोनों पर। लेकिन इसके बावजूद मोतीलाल ओसवाल का मानना है कि कई स्ट्रक्चरल फायदों के चलते डिक्सन टेक के लिए तस्वीर सकारात्मक बनी रह सकती है।
1. सरकार द्वारा PN3 मंजूरी प्रक्रिया में ढील देना। इससे उम्मीद है कि Dixon-Vivo JV को जल्द ही मंजूरी मिल जाएगी।
3. Dixon के डिस्प्ले मॉड्यूल के लिए ECMS स्कीम के तहत मंजूरी मिलना।
FY27 की पहली छमाही तक Dixon Tech के मार्जिन पर दबाव रहने की संभावना
ब्रोकरेज ने यह भी कहा कि शॉर्ट टर्म में कंपनी को अगली 2-3 तिमाहियों तक ज्यादा इनपुट लागत और PLI फायदों के धीरे-धीरे खत्म होने के कारण बिक्री में कमी और मार्जिन पर दबाव का सामना करना पड़ सकता है। FY27 की पहली छमाही यानि कि अप्रैल-सितंबर 2026 तक मार्जिन पर दबाव बने रहने की संभावना है। उसके बाद 'बैकवर्ड इंटीग्रेशन' (उत्पादन प्रक्रिया के पिछले चरणों को अपने नियंत्रण में लेना) के लाभों से मार्जिन में बढ़ोतरी हो सकती है। मोतीलाल ओसवाल का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2027 के लिए EBITDA मार्जिन 3.6% और वित्त वर्ष 2028 के लिए 4.3% रहेगा।
6 महीनों में शेयर 30 प्रतिशत कमजोर
डिक्सन टेक्नोलोजिज का शेयर 6 महीनों में 30 प्रतिशत से ज्यादा नीचे आया है। वहीं 2 सप्ताह में यह 14 प्रतिशत की बढ़त देख चुका है। 3 साल में शेयर की कीमत लगभग 285 प्रतिशत बढ़ चुकी है। शेयर की फेस वैल्यू 2 रुपये है। कंपनी में दिसंबर 2025 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 28.83 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। अक्टूबर-दिसंबर 2025 तिमाही में डिक्सन टेक का स्टैंडअलोन रेवेन्यू 792.50 करोड़ रुपये रहा। शुद्ध मुनाफा 187 करोड़ रुपये दर्ज किया गया।
Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।