Yes Bank Shares: प्राइवेट सेक्टर का दिग्गज बैंक यस बैंक इस महीने डेढ़ फीसदी के करीब कमजोर हुआ है। हालांकि एक्सपर्ट के मुताबिक इस गिरावट को निवेश के सुनहरे मौके के तौर पर देखना चाहिए। यस बैंक के शेयर एक साल के हाई से फिलहाल 28.68 फीसदी डाउनसाइड है। एक कारोबारी दिन पहले यानी 17 सितंबर को BSE पर यह 0.47 फीसदी की गिरावट के साथ 23.40 रुपये के भाव (Yes Bank Share Price) पर बंद हुआ था। इसका फुल मार्केट कैप 73,345.03 करोड़ रुपये है। इस साल यस बैंक के शेयर 9 फीसदी से अधिक मजबूत हुए हैं।
किस भाव तक जा सकते हैं Yes Bank के शेयर?
घरेलू ब्रोकरेज फर्म आनंद राठी शेयर्स एंड स्टॉक ब्रोकर्स मानना है कि छह महीने में यस बैंक के शेयर 31 रुपये के भाव तक पहुंच सकते हैं जो मौजूदा लेवल से करीब 33 फीसदी अपसाइड है। हालांकि 19.75 रुपये के क्लोजिंग प्राइस के हिसाब से स्टॉप लॉस जरूर लगाएं। टेक्निकल चार्ट पर बात करें तो इसके शेयर फिलहाल 200-दिनों के EMA (एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज) से ऊपर हैं जबकि 20-, 50- और 100- दिनों के ईएमए से नीचे हैं। अपसाइड इसे 23.7, 24.0 और 24.2 के लेवल पर रेजिस्टेंस मिल रहा है। वहीं डाउनसाइड इसे 23.2, 23.0 और 22.7 के लेवल पर सपोर्ट मिल रहा है। सोमवार को रेटिंग एजेंसी केयर रेटिंग्स ने यस बैंक के इंफ्रास्ट्रक्चर बॉन्ड्स और बेसल III टियर II बॉन्ड्स की रेटिंग को अपग्रेड कर CARE A+/Stable कर दिया। वहीं इसने बैंक के सर्टिफिकेट ऑफ डिपॉजिट्स (CoD) को फिर से CARE A1+ रेटिंग दी है।
एक साल में कैसी रही शेयरों की चाल?
यस बैंक के शेयर पिछले साल 23 अक्टूबर 2023 को 14.10 रुपये के भाव पर थे जो इसके शेयरों के लिए एक साल का निचला स्तर है। इस निचले स्तर 4 महीने में यह करीब 133 फीसदी उछलकर 9 फरवरी 2024 को 32.81 रुपये पर पहुंच गया जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड हाई है। इस हाई से फिलहाल यस बैंक के शेयर करीब 29 फीसदी डाउनसाइड है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।