Get App

Yes Bank Shares: किस भाव तक जाएगा शेयर, मुनाफे के लिए ऐसे बनाएं स्ट्रैटेजी

Yes Bank Shares: कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के दावे के मुताबिक केंद्रीय बैंक RBI ने सुमितोमो मित्सुई बैंकिंग कॉर्पोरेशन (SMBC) की यस बैंक में 51 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने की योजना को खारिज कर दिया। इसके अलावा जापान के SMBC ने हिस्सेदारी खरीदने में मजबूत रुचि दिखाई तो है, लेकिन अब बातचीत ठप हो गई है। इससे वित्त वर्ष 2025 में यस बैंक में हिस्सेदारी बिक्री की संभावना कम हो गई है। इसका शेयरों पर भी निगेटिव इफेक्ट दिख रहा है। जानिए आगे कैसी चाल रहेगी?

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Sep 18, 2024 पर 8:55 AM
Yes Bank Shares: किस भाव तक जाएगा शेयर, मुनाफे के लिए ऐसे बनाएं स्ट्रैटेजी
Yes Bank Shares: प्राइवेट सेक्टर का दिग्गज बैंक यस बैंक इस महीने डेढ़ फीसदी के करीब कमजोर हुआ है। हालांकि एक्सपर्ट के मुताबिक इस गिरावट को निवेश के सुनहरे मौके के तौर पर देखना चाहिए।

Yes Bank Shares: प्राइवेट सेक्टर का दिग्गज बैंक यस बैंक इस महीने डेढ़ फीसदी के करीब कमजोर हुआ है। हालांकि एक्सपर्ट के मुताबिक इस गिरावट को निवेश के सुनहरे मौके के तौर पर देखना चाहिए। यस बैंक के शेयर एक साल के हाई से फिलहाल 28.68 फीसदी डाउनसाइड है। एक कारोबारी दिन पहले यानी 17 सितंबर को BSE पर यह 0.47 फीसदी की गिरावट के साथ 23.40 रुपये के भाव (Yes Bank Share Price) पर बंद हुआ था। इसका फुल मार्केट कैप 73,345.03 करोड़ रुपये है। इस साल यस बैंक के शेयर 9 फीसदी से अधिक मजबूत हुए हैं।

किस भाव तक जा सकते हैं Yes Bank के शेयर?

घरेलू ब्रोकरेज फर्म आनंद राठी शेयर्स एंड स्टॉक ब्रोकर्स मानना है कि छह महीने में यस बैंक के शेयर 31 रुपये के भाव तक पहुंच सकते हैं जो मौजूदा लेवल से करीब 33 फीसदी अपसाइड है। हालांकि 19.75 रुपये के क्लोजिंग प्राइस के हिसाब से स्टॉप लॉस जरूर लगाएं। टेक्निकल चार्ट पर बात करें तो इसके शेयर फिलहाल 200-दिनों के EMA (एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज) से ऊपर हैं जबकि 20-, 50- और 100- दिनों के ईएमए से नीचे हैं। अपसाइड इसे 23.7, 24.0 और 24.2 के लेवल पर रेजिस्टेंस मिल रहा है। वहीं डाउनसाइड इसे 23.2, 23.0 और 22.7 के लेवल पर सपोर्ट मिल रहा है। सोमवार को रेटिंग एजेंसी केयर रेटिंग्स ने यस बैंक के इंफ्रास्ट्रक्चर बॉन्ड्स और बेसल III टियर II बॉन्ड्स की रेटिंग को अपग्रेड कर CARE A+/Stable कर दिया। वहीं इसने बैंक के सर्टिफिकेट ऑफ डिपॉजिट्स (CoD) को फिर से CARE A1+ रेटिंग दी है।

एक साल में कैसी रही शेयरों की चाल?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें