Yes Bank के शेयरों पर ब्रोकरेज फर्मों का भरोसा घटता बढ़ता रहा है। ऐसे में जहां कुछ महीने में Yes Bank के शेयरों में तेजी आने का अनुमान जताया जा रहा था वहीं अब ब्रोकरेज फर्मों ने Yes Bank के शेयरों का टारगेट प्राइस घटा दिया है। मार्च 2024 तिमाही में बेहतर बिजनेस अपडेट के बाद भी निवेशक इस बैंक के शेयरों पर क्यों भरोसा नहीं कर पा रहे हैं?
Yes Bank के शेयरों में क्या करें निवेशक?
ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टैनली ने Yes Bank के शेयरों पर अंडरवेट रूझान रखा है। इसके साथ ही टारगेट प्राइस 16.50 रुपए तय कर दिया है। 4 अप्रैल को सुबह 9.40 पर Yes Bank के शेयर 0.39 फीसदी गिरकर 25.30 रुपए पर ट्रेड कर रहे थे। लेकिन अब आशंका है कि इसके शेयर गिरकर 16.50 रुपए तक आ सकते हैं।
Yes Bank के शेयर पिछले 6 महीने में चमके
पिछले छह महीनों में Yes Bank के शेयरों में दमदार तेजी रही है। इस दौरान इसके शेयरों ने 46.80 फीसदी का रिटर्न दिया है। हालांकि एक और ब्रोकरेज फर्म नोमुरा ने भी Yes Bank के शेयरों का टारगेट प्राइस घटा दिया है। नोमुरा ने इसे न्यूट्रल रेटिंग देते हुए कहा है, "Yes Bank के रिटर्न प्रोफाइल में सुधार तो हुआ है लेकिन अब भी यह दूसरे प्रतिद्ंवदी बैंकों के मुकाबले काफी कम है।"
Yes Bank का बिजनेस चौथी तिमाही में कैसा रहा?
Yes Bank 3 अप्रैल को चौथी तिमाही के लिए अपना बिजनेस अपडेट जारी किया था। मार्च 2024 तिमाही में Yes Bank के लोन ग्रोथ में 5 फीसदी का सुधार देखा गया है। बैंक का लोन-एडवांस मार्च तिमाही में 2.28 लाख करोड़ रुपए रहा जो पिछले साल की इसी तिमाही में 2 लाख करोड़ रुपए था।
अगर डिपॉजिट पर नजर डालें तो तिमाही-दर-तिमाही आधार पर 10 फीसदी और सालाना आधार पर 22.5 की ग्रोथ है। बैंक डिपॉजिट मार्च तिमाही में 2.66 लाख करोड़ रुपए दर्ज किया गया।
बैंक के कासा (CASA-करेंट एंड सेविंग अकाउंट) की ग्रोथ सालाना आधार पर 23 फीसदी बढ़कर 82,315 करोड़ रुपए रही। एक साल पहले इसी तिमाही में यह 66,903 करोड़ रुपए था। चौथी तिमाही में बैंक के टर्म डिपॉजिट में भी इजाफा हुआ है। लेकिन शेयरों को लेकर ब्रोकरेज फर्म का भरोसा घट गया है।