Get App

Yes Bank: छह महीने में 47 फीसदी रिटर्न के बाद शेयरों में अब आ सकती है बड़ी गिरावट

Yes Bank Share Price: यस बैंक के बिजनेस में तो सुधार है लेकिन ब्रोकरेज फर्म इस पर अब भी पूरा भरोसा नहीं कर पा रहे हैं। दो ब्रोकरेज फर्मों ने Yes Bank के शेयरों का टारगेट प्राइस घटाकर 16.50 रुपए कर दिया है। अगर आपके पास भी ये शेयर हैं तो आपको सोच-समझकर रणनीति बनानी होगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 04, 2024 पर 10:29 AM
Yes Bank: छह महीने में 47 फीसदी रिटर्न के बाद शेयरों में अब आ सकती है बड़ी गिरावट
Yes Bank के शेयरों में निवेशकों को आगे क्या करना चाहिए?

Yes Bank के शेयरों पर ब्रोकरेज फर्मों का भरोसा घटता बढ़ता रहा है। ऐसे में जहां कुछ महीने में Yes Bank के शेयरों में तेजी आने का अनुमान जताया जा रहा था वहीं अब ब्रोकरेज फर्मों ने Yes Bank के शेयरों का टारगेट प्राइस घटा दिया है। मार्च 2024 तिमाही में बेहतर बिजनेस अपडेट के बाद भी निवेशक इस बैंक के शेयरों पर क्यों भरोसा नहीं कर पा रहे हैं?

Yes Bank के शेयरों में क्या करें निवेशक?

ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टैनली ने Yes Bank के शेयरों पर अंडरवेट रूझान रखा है। इसके साथ ही टारगेट प्राइस 16.50 रुपए तय कर दिया है। 4 अप्रैल को सुबह 9.40 पर Yes Bank के शेयर 0.39 फीसदी गिरकर 25.30 रुपए पर ट्रेड कर रहे थे। लेकिन अब आशंका है कि इसके शेयर गिरकर 16.50 रुपए तक आ सकते हैं।

Yes Bank के शेयर पिछले 6 महीने में चमके

सब समाचार

+ और भी पढ़ें