निवेशकों के लिए साल 2023 के शुरुआती महीने अच्छे नहीं रहे। लेकिन अब बाजार का माहौल बदलता दिख रहा है। मार्च के अंत से बाजार ने अपनी दिशा बदली। तेजी का सिलसिला शुरू हुआ। इस दौरान BSE Sensex और Nifty 50 ऑल-टाइम ऊंचाई पर पहुंच गए। हालांकि, लगातार चढ़ने के बाद बाजार अब सुस्ता रहा है। पिछले कुछ दिनों से बाजार में मुनाफा वसूली हो रही है। लेकिन, इस तेजी की बदौलत साल 2023 में स्टॉक मार्केट का रिटर्न पॉजिटिव हो गया है। Sensex ने इस साल 6.18 फीसदी रिटर्न दिया है। निफ्टी 50 ने भी 6.11 फीसदी का मुनाफा दिया है। लेकिन, कुछ कंपनियों के शेयरों ने निराश किया है। इस लिस्ट में Yes Bank, SBI, Vodafone Idea सहित कई प्रमुख कंपनियां शामिल हैं।
इनमें पहला नाम Yes Bank का है। इसकी वजह यह है कि इस स्टॉक में बड़ी संख्या में रिटेल निवेशकों ने इनवेस्ट किया है। 30 जून को इसके रिटेल निवेशकों की संख्या 48.21 लाख थी। इन निवेशकों को यस बैंक के शेयरों ने निराश किया है। इस साल यानी 2023 में Yes Bank के शेयर में 22.17 फीसदी गिरावट आई है। बीते एक महीने में यह शेयर 3.44 फीसदी गिरा है। 18 अगस्त को यह शेयर 0.88 फीसदी गिरकर 16.85 रुपये पर बंद हुआ। खास बात यह है कि इस शेयर में कमजोरी जारी रहने की उम्मीद है। ICICI Securities ने पिछले महीने यस बैंक के शेयरों के लिए 14 रुपये का टारगेट प्राइस दिया था।
वोडाफोन आइडिया का लॉस बढ़ा
इस लिस्ट में दूसरा नाम Vodafon Idea का है। इस स्टॉक ने भी अपने निवेशकों को निराश किया है। इस साल इस स्टॉक ने 6.25 फीसदी निगेटिव रिटर्न दिया है। 18 अगस्त को इस शेयर पर दबाव देखने को मिला। इसका प्राइस 1.29 फीसदी गिरकर 7.65 रुपये पर बंद हुआ। शुक्रवार को शेयर में गिरावट की वजह Tanla platform का एक ऐलान रहा। उसने कहा है कि वह सेक्योर एंड एनक्रिप्टेड इंटरनेशनल मैसेजिंग ट्रैफिक की सेवाओं के लिए एग्रीमेंट इस साल नवंबर के बाद जारी नहीं रखेगी। वोडाफोन आइडिया ने 14 अगस्त को जून तिमाही के नतीजों का ऐलान किया। कंपनी का लॉस इस दौरान बढ़कर 7,840 करोड़ रुपये हो गया।
SBI के शेयरों पर एनालिस्ट्स की पॉजिटिव राय
State Bank of India का नाम भी उन कंपनियों में शामिल है, जिन्होंने निवेशकों को मायूस किया है। इस साल SBI के शेयरों में 6.71 फीसदी गिरावट आई है। बीते एक महीने में यह स्टॉक 5 फीसदी से ज्यादा गिरा है। 18 अगस्त को बैंक का शेयर 0.17 फीसदी की मामूली गिरावट के साथ 571.15 रुपये पर बंद हुआ। जून तिमाही में बैंक की प्रॉफिट ग्रोथ सुस्त रही। इसके मार्जिन में भी गिरावट देखने को मिली। इसके बावजूद ब्रोकरेज फर्म एमके ग्लोबल ने इसके शेयरों में तेजी की उम्मीद जताई है। उसने इसके शेयरों के लिए 700 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। SBI देश का सबसे बड़ा बैंक है। यह सरकारी बैंक है।
एक महीने में 3 फीसदी से ज्यादा गिरा शेयर