Get App

Yes Bank stake cut: यस बैंक में दो बैंकों ने घटाई हिस्सेदारी, ₹6900 करोड़ में हुई डील

Yes Bank stake cut: बंधन बैंक और फेडरल बैंक ने यस बैंक में अपनी हिस्सेदारी घटा दी है। जापान की SMBC ने करीब ₹6,900 करोड़ में 32 करोड़ शेयर खरीदे। जानिए यस बैंक की मौजूदा स्थिति, शेयर प्राइस पर असर।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Sep 17, 2025 पर 6:38 PM
Yes Bank stake cut: यस बैंक में दो बैंकों ने घटाई हिस्सेदारी, ₹6900 करोड़ में हुई डील
यस बैंक के शेयर बुधवार को 0.29% की गिरावट के साथ 21.07 रुपये पर बंद हुए।

Yes Bank stake cut: बंधन बैंक और फेडरल बैंक ने बुधवार को यस बैंक लिमिटेड में अपनी हिस्सेदारी घटा दी। दोनों बैंकों ने मिलकर करीब 32 करोड़ शेयर जापान की सुमितोमो मित्सुई बैंकिंग कॉरपोरेशन (SMBC) को बेच दिए। इस डील से दोनों को लगभग ₹6,900 करोड़ मिले।

कितने शेयर किसने बेचे?

बंधन बैंक ने बताया कि उसने 15.39 करोड़ शेयर ₹21.50 प्रति शेयर की दर से बेचे। इसके बाद उसकी हिस्सेदारी 0.70% से घटकर 0.21% रह गई।

फेडरल बैंक ने भी 16.62 करोड़ शेयर ₹21.50 प्रति शेयर में SMBC को बेचे। ये बिक्री मई 2025 में हुए समझौते के तहत हुई, जिसे अब जरूरी मंजूरियों के बाद पूरा किया गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें