Get App

Yes Bank FY25Q1 Result: 20 जुलाई को आएंगे तिमाही नतीजे, शेयरों में निवेश के लिए अपनाएं यह स्ट्रैटेजी

Yes Bank FY25Q1 Result: निजी सेक्टर का बैंक Yes Bank चालू वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही यानी अप्रैल-जून 2024 के नतीजों का करीब दो हफ्ते बाद 20 जुलाई को ऐलान करेगा। उस दिन बैंक के बोर्ड की बैठक है। बैंक ने 3 जुलाई को एक्सचेंज फाइलिंग में इसका खुलासा किया। बैंक ने यह ऐलान ऐसे समय में किया, जब जून तिमाही के कारोबारी अपडेट के चलते इसके शेयर ऊपर चढ़ रहे हैं

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Jul 05, 2024 पर 7:05 PM
Yes Bank FY25Q1 Result: 20 जुलाई को आएंगे तिमाही नतीजे, शेयरों में निवेश के लिए अपनाएं यह स्ट्रैटेजी
Yes Bank Shares: वैश्विक ब्रोकरेज फर्म नोमुरा ने यस बैंक को लेकर सतर्क नजरिया अपनाया है जिससे इसके शेयरों में काफी उतार-चढ़ाव दिख रहा है।

Yes Bank FY25Q1 Result: निजी सेक्टर का बैंक Yes Bank चालू वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही यानी अप्रैल-जून 2024 के नतीजों का करीब दो हफ्ते बाद 20 जुलाई को ऐलान करेगा। उस दिन बैंक के बोर्ड की बैठक है। बैंक ने 3 जुलाई को एक्सचेंज फाइलिंग में इसका खुलासा किया। बैंक ने यह ऐलान ऐसे समय में किया, जब जून तिमाही के कारोबारी अपडेट के चलते इसके शेयर ऊपर चढ़ रहे हैं। सालाना आधार पर इसमें अच्छी ग्रोथ दिखी है लेकिन तिमाही आधार पर यह लगभग फ्लैट बना रहा। हालांकि ब्रोकरेज का रुझान इसे लेकर निगेटिव बना हुआ है और नोमुरा का मानना है कि मौजूदा लेवल से यह करीब 29 फीसदी फिसल सकता है।

Yes Bank के लिए कैसी रही जून तिमाही?

यस बैंक ने कुछ दिनों पहले जून तिमाही का कारोबारी अपडेट जारी किया था। इसके मुताबिक जून तिमाही में इसका लोन और एडवांसेज सालाना आधार पर 15 फीसदी बढ़ गया। इसका लोनबुक 2 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 2.29 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया तो डिपॉजिट भी सालाना आधार पर 21 फीसदी उछलकर 2.64 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। एसएमई में ग्रोथ की रफ्तार जारी रहने और मिड कॉरपोरेट सेगमेंट में लोन की मांग तेज रहने से बैंक के कारोबार को सहारा मिला।

Yes Bank Target Price: ब्रोकरेज का क्या है रुझान?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें