Yes Securities की दिवाली पिक्स, जो नए संवत में जगमगा सकते हैं आपका पोर्टफोलियो

यस सिक्योरिटीज के मुताबिक Acrysil Ltd को दुनियाभर में Quartz sinks की बढ़ती मांग से फायदा होगा.

अपडेटेड Nov 03, 2021 पर 9:22 AM
Story continues below Advertisement
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    घरेलू ब्रोकरेज और रिसर्च फर्म यस सिक्योरिटीज ने अपनी दिवाली पिक्स के रूप में कुछ स्टॉक्स का सुझाव दिया है। यहां हम आपके लिए ये पूरी लिस्ट दे रहे हैं। इन स्टॉक्स में  12 महीने के नजरिए से निवेश की सलाह दी है। इस सूची में Prince Pipes, Greenpal Industries, Apollo Pipes, Acrysil, Dalmia Bharat, IndiaMart, PNC Infra, Polycab, ICICI Bank, Gland Pharma, SBI Cards और CRISIL के नाम शामिल हैं। आइए डालतें हैं इन पर एक नजर

    Prince Pipes:यस सिक्योरिटीज (Yes Securities) ने इस स्टॉक को बाय रेटिंग देते हुए इसके लिए 1091 रुपये का लक्ष्य दिया है। 
     
    Greenpanel Industries: यस सिक्योरिटीज की इस शेयर में 470 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह है। कंपनी अपना खर्च घटा कर बैलेंस शीट को मजबूती दे रही है। इसका फायदा आगे दिखेगा।

    Apollo Pipes: यस सिक्योरिटीज का मानना है कि कंपनी भारत की लीडिंग पाइप कंपनी बनने के कगार पर है। ब्रोकरेज हाउस की इस शेयर में 2,250 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह है।

    CapitalVia Global के दिवाली पिक्स, जो नए संवत में करा सकते है बंपर कमाई

    Acrysil: यस सिक्योरिटीज के मुताबिक Acrysil Ltd को दुनियाभर में Quartz sinks की बढ़ती मांग से फायदा होगा। ब्रोकरेज हाउस की इस शेयर में 995 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह है।

    Dalmia Bharat: यस सिक्योरिटीज का कहना है कि कंपनी की बैलेंशीट काफी मजबूत है जिसके आगे ये अपनी विस्तार योजनाओं की फंडिंग आसानी से कर सकेगी। Yes Securities की इस स्टॉक में 2,640 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह है।


    IndiaMart: यस सिक्योरिटीज का कहना है कि कंपनी की कमाई और मार्जिंन में आगे बढ़त होती नजर आएगी। इस स्टॉक में भी Yes Securities की 10,200 के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह है।

    PNC Infra: यस सिक्योरिटीज का कहना है कि कंपनी के पास काफी अच्छे ऑर्डर हैं। असेट मनीटाइजेशन पर फोकस और मजबूत बैलेंस शीट का चलते कंपनी काफी अच्छी स्थित में जर आ रही है। इस स्टॉक में 460 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें।

    Polycabs: ये स्टॉक अपने सेक्टर के दूसरे शेयरों की तुलना में सस्ते में मिल रहा है। इस शेयर में 3,300 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह होगी।

    इन स्टॉक्स के अलावा यस सिक्योरिटीज की ICICI Bank में 1,112 रुपए के लक्ष्य के लिए, Gland Pharma में 4,925 रुपए के लक्ष्य के लिए,SBI Cards में 10,200 रुपए के लक्ष्य के लिए और CRISIL में  4,460  रुपए के लक्ष्य लिए खरीदारी की सलाह है।


     

    सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें.

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।