Get App

Zee Ent Share Price: शेयरों में अच्छी रिकवरी, लेकिन सोनी के साथ विलय पर एक्सपर्ट्स की ये है राय

Zee Ent Share Price: जी एंटरटेनमेंट (Zee Entertainment Enterprises Ltd-ZEEL) के चेयरमैन सुभाष चंद्रा और सीईओ पुनीत गोएनका पर सेबी की कार्रवाई के चलते आज इसके शेयर 6 फीसदी से अधिक टूट गए थे। हालांकि फिर इसने अच्छी रिकवरी की और दिन के आखिरी में 0.56 फीसदी की गिरावट के साथ 193.75 रुपये पर बंद हुए। अब इसे लेकर मार्केट में इस पर चर्चा होने लगी कि शेयरों में रिकवरी का कैसा रुझान रहेगा

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Aug 27, 2023 पर 12:21 AM
Zee Ent Share Price: शेयरों में अच्छी रिकवरी, लेकिन सोनी के साथ विलय पर एक्सपर्ट्स की ये है राय
ब्रोकरेज का मानना है कि अगर जी और सोनी का विलय रद्द नहीं होता है तो भी इसमें देरी के आसार दिख रहे हैं।

Zee Ent Share Price: जी एंटरटेनमेंट (Zee Entertainment Enterprises Ltd-ZEEL) के चेयरमैन सुभाष चंद्रा और सीईओ पुनीत गोएनका पर सेबी की कार्रवाई के चलते आज इसके शेयर 6 फीसदी से अधिक टूट गए थे। हालांकि फिर इसने अच्छी रिकवरी की और दिन के आखिरी में 0.44 फीसदी की गिरावट के साथ 194 रुपये पर बंद हुए। अब इसे लेकर मार्केट में इस पर चर्चा होने लगी कि शेयरों में रिकवरी का कैसा रुझान रहेगा। ब्रोकरेज फर्म सिटी के मुताबिक इसके शेयरों में उछाल को जी और कल्वर मैक्स एंटरटेनमेंट (पूर्व नाम सोनी पिक्चर्स नेटवर्क) के विलय से मजबूत सपोर्ट मिलेगा। हालांकि जी और सोनी के विलय में अगर दिक्कत आती है तो शेयरों को झटका लग सकता है।

Zee-Sony Merger में क्यों आ सकती है दिक्कत

बाजार नियामक सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने सुभाष चंद्रा और पुनीत गोएनका को किसी भी लिस्टेड कंपनी या इसकी सब्सिडियरीज में प्रमुख मैनेजेरियल पोस्ट की जिम्मेदारी लेने पर रोक लगा दिया है। वहीं जी और सोनी के बीच जो सौदा हुआ है, उसके मुताबिक कंपनी का एमडी और सीईओ पुनीत गोएनका को होना था। हालांकि अब सेबी के आदेश के मुताबिक पुनीत सेबी के अगले आदेश तक यह जिम्मेदारी नहीं संभाल सकते हैं।

अब क्या हो सकता है आगे

सब समाचार

+ और भी पढ़ें