Zensar Technologies का मुश्किल माहौल में भी शानदार प्रदर्शन, क्या अभी निवेश करने पर होगी मोटी कमाई?

जेनसार का प्रदर्शन अमेरिका, यूरोप और अफ्रीका में अच्छा रहा है। जेनसार के ऑपरेटिंग मार्जिन में अच्छी तेजी देखने को मिली है। यह FY24 में 640 बेसिस प्वाइंट्स बढ़कर 17.8 फीसदी पर पहुंच गई। पिछली तीन तिमाहियों में ग्रॉस मार्जिन में 200 बेसिस प्वाइंट्स इजाफे का फायदा ऑपरेटिंग मार्जिन को मिला है

अपडेटेड Mar 24, 2025 पर 1:55 PM
Story continues below Advertisement
जेनसार टेक्नोलॉजीज का शेयर 24 मार्च को दोपहर में 4.49 फीसदी चढ़कर 704.35 रुपये पर चल रहा था।

आईटी सेक्टर अभी मुश्किल दौर से गुजर रहा है। अमेरिका में मंदी की आशंका से आईटी शेयरों की चमक फीकी पड़ी है। बीते एक साल में निफ्टी आईटी इंडेक्स 14 फीसदी टूटा है। हालांकि, कुछ आईटी कंपनियां हैं, जिनका प्रदर्शन मुश्किल वक्त में भी अच्छा रहने की उम्मीद है। जेनसार टेक्नोलॉजी इनमें से एक है। जेनसार के स्टॉक ने बीते एक साल में 17 फीसदी रिटर्न दिया है। 24 मार्च को इस स्टॉक में तेजी देखने को मिली। यह दोपहर में 4.49 फीसदी चढ़कर 704.35 रुपये पर चल रहा था।

लीडरशिप में बदलाव के बाद अच्छा प्रदर्शन

2023 में मनीष टंडन के नेतृत्व संभालने के बाद से Zensar Technologies का प्रदर्शन अच्छा है। हाई-टेक में दबाव के बावजूद कंपनी की रेवेन्यू ग्रोथ अच्छी रही है। मार्जिन के लिहाज से भी कंपनी का प्रदर्शन बेहतर रहा है। ऑर्डर इनफ्लो स्ट्रॉन्ग रहा है। तीसरी तिमाही आम तौर पर आईटी कंपनियों के लिए प्रदर्शन के लिहाज से कमजोर मानी जाती है। इस दौरान तिमाही दर तिमाही आधार पर कंपनी की रेवेन्यू ग्रोथ 0.5 फीसदी रही। कॉन्सटेंट करेंसी में यह ग्रोथ 0.7 फीसदी रही। इस वित्त वर्ष के पहले 9 महीनों में रेवेन्यू ग्रोथ 5.3 फीसदी रही।


ऑपरेटिंग मार्जिन में अच्छा इजाफा

जेनसार का प्रदर्शन अमेरिका, यूरोप और अफ्रीका में अच्छा रहा है। जेनसार के ऑपरेटिंग मार्जिन में अच्छी तेजी देखने को मिली है। यह FY24 में 640 बेसिस प्वाइंट्स बढ़कर 17.8 फीसदी पर पहुंच गई। पिछली तीन तिमाहियों में ग्रॉस मार्जिन में 200 बेसिस प्वाइंट्स इजाफे का फायदा ऑपरेटिंग मार्जिन को मिला है। कंपनी को तीसरी तिमाही में 20.53 करोड़ डॉलर के ऑर्डर मिले हैं। इस वित्त पर्ष के पहले 9 महीनों में ऑर्डर इनफ्लो साल दर साल आधार पर 8.6 फीसदी बढ़ा है।

बड़े क्लाइंट्स पर निर्भरता घटने के संकेत

FY25 की तीसरी तिमाही में जेनसाल के एंप्लॉयीज की संख्या बढ़ा है। एट्रिशन रेट यानी एंप्लॉयीज के कंपनी छोड़ने की दर घटकर 10 फीसदी पर आई गई। जेनसार के क्लाइंट मिक्स में भी पॉजिटिव बदलाव दिखा है। कुल रेवेन्यू में टॉप 5 अकाउंट्स का रेवेन्यू घटकर 27.5 फीसदी पर आ गया है, जो दो साल पहले 32 फीसदी था। कंपनी 2 करोड़ डॉलर कैटेगरी में एक मैन्युफैक्चरिंग क्लाइंट जोड़ने में सफल रही है।

यह भी पढ़ें: Defence Stocks में मुनाफावसूली करें या खरीदारी के लिए गिरावट का इंतजार करें?

क्या आपको निवेश करना चाहिए?

अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद से आईटी कंपनियों के लिए अनिश्चितता बढ़ी है। इसके बावजूद जेनसार के रेवेन्यू को लेकर तस्वीर साफ है। कंपनी के मैनेजमेंट का मानना है कि बड़े पैमाने पर AI के इस्तेमाल से डिस्क्रेशनरी स्पेंडिंग बढ़ सकती है। जेनसार के पास चार बड़े AI सॉल्यूशंस एंटरप्राइज हैं। कंपनी के पास 26.9 करोड़ डॉलर का कैश रिजर्व है। इससे कंपनी अधिग्रहण कर सकती है। इससे उसकी सर्विसेज ऑफरिंग को मजबूती मिलेगी। निवेशक इस स्टॉक में धीरे-धीरे निवेश बढ़ा सकते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।