Zerodha के फाउंडर और सीईओ Nithin Kamath ने कहा कि भारत में 10 करोड़ डॉलर से ज्यादा की कई कंपनियां खड़ी करने के अवसर कम हैं। भारत अभी भी कम खर्च क्षमता वाला देश है। उन्होंने कहा, ईमानदारी से कहूं तो भारत एक गरीब देश हैं। उन्होंने कहा कि कस्टमर्स को जोड़ने पर ज्यादा खर्च करने वाली या ऊंची इम्प्लॉई कॉस्ट वाली कंपनियों को फंडिंग की कमी की स्थिति में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।
