स्टॉक मार्केट में तेजी की एक वजह खुदरा निवेशकों को बताया जाता है लेकिन आंकड़े कुछ और तस्वीर पेश करते हैं। घरेलू ब्रोकरेज फर्म जीरोधा (Zerodha) के को-फाउंडर निखिल कामत (Nikhil Kamath) ने आज इसे लेकर एक ग्राफिकल रिप्रेजेंटेशन साझा किया है। इसमें यह दिखाया गया है कि एनएसई (NSE) पर लिस्टेड कंपनियों में किसकी कितनी हिस्सेदारी है। निखिल ने ट्वीट किया है कि खुदरा निवेशकों का मार्केट पर हमारी सोच की तुलना में बहुत कम असर है। हालांकि खुदरा निवेशकों का भारतीय कंपनियों पर मालिकाना हक म्यूचुअल फंड से भी कम है लेकिन सरकारों और बीमा कंपनियों की तुलना में अधिक है। खुदरा निवेशकों के पास लिस्टेड कंपनियों की 7.42 फीसदी हिस्सेदारी है। यह BQ Community का रिसर्च है।
