इस कंपनी में हिस्सेदारी बढ़ाएंगे Zerodha के निखिल कामत, 1% से बढ़कर 3% से ज्यादा हो जाएगी होल्डिंग

घरेलू ब्रोकरेज फर्म जीरोधा (Zerodha) के फाउंडर निखिल कामत की योजना इस कंपनी में हिस्सेदारी बढ़ाने की है। निखिल कामत की पहले से ही इस कंपनी में कुछ हिस्सेदारी है और अब उनकी योजना अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने की है। शेयरों की बात करें तो आज इसमें तेजी दिख रही है। चेक करें कि क्या यह आपके पोर्टफोलियो में भी है और इस कंपनी की स्ट्रैटजी क्या है

अपडेटेड Sep 01, 2023 पर 4:02 PM
Story continues below Advertisement
Zerodha के फाउंडर निखिल कामत (Nikhil Kamath) की नजारा टेक (Nazara Tech) में करीब एक फीसदी हिस्सेदारी है और अब उनकी योजना इसे बढ़ाकर 3.5 फीसदी तक ले जाने की है।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    घरेलू ब्रोकरेज फर्म जीरोधा (Zerodha) के फाउंडर निखिल कामत की योजना मोबाइल गेमिंग कंपनी और स्पोर्ट्स मीडिया प्लेटफॉर्म नजारा टेक (Nazara Tech) में हिस्सेदारी बढ़ाने की है। सीएनबीसी-टीवी18 ने यह जानकारी सूत्रों के हवाले से दी है। निखिल कामत के पास नजारा टेक की करीब एक फीसदी हिस्सेदारी है और अब उनकी योजना अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर 3.5 फीसदी तक ले जाने की है। अब शेयरों की बात करें तो आज इसमें काफी उतार-चढ़ाव दिखा और दिन के आखिरी में यह रेड जोन में बंद हुआ है। फिलहाल बीएसई पर यह 2.39 फीसदी की गिरावट के साथ 759.20 रुपये के भाव (Nazara Tech Share Price) पर बंद हुआ है। इसका फुल मार्केट कैप 5,023.94 करोड़ रुपये है।

    Nazara Tech की फंड जुटाने की है योजना

    नजारा टेक फंड जुटाने की योजना बना रही है। कंपनी ने 30 अगस्त को एक्सचेंज फाइलिंग में जानकारी दी थी कि यह प्रिफरेंशियल बेसिस पर इक्विटी शेयर जारी कर फंड जुटाने पर विचार कर रही है। दो महीने में यह दूसरी बार है जब कंपनी फंड जुटाने की योजना पर काम कर रही है। इससे पहले जुलाई में कंपनी इक्विटी शेयर जारी कर फंड जुटाने का फैसला लिया था। बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने ऑथराइज्ड शेयर कैपिटल को 30 करोड़ से बढ़ाकर 50 करोड़ रुपये करने की मंजूरी दी थी।


    Pramara Promotions IPO: प्रमोशनल कंपनी का खुल गया आईपीओ, ग्रे मार्केट से मिल रहे ये संकेत

    निवेश के जरिए कर रही विस्तार भी

    पिछले महीने अगस्त की शुरुआत में कंपनी ने जानकारी दी थी कि यह इजराइल के स्नैक्स गेम्स (Snax Games) में 5 लाख डॉलर (लगभग 4.15 करोड़ रुपये) निवेश करेगी। इस निवेश के जरिए नजारा टेक अपने पोर्टफोलियो का विस्तार करना चाहती है। स्नैक्स गेम्स में नजारा टेक सिंगापुर की अपनी सब्सिडियरी के जरिए सिंपल एग्रीमेंट फॉर फ्यूचर इक्विटी (SAFE) के रूप में एक या दो किस्तों में निवेश करेगी। समझौते के तहत नजारा सिंगापुर को भविष्य में किसी तारीख पर स्नैक्स गेम्स के इक्विटी शेयर को हासिल कर सकेगी। नजारा टेक अपने विस्तार को बढ़ाने पर इसलिए जोर दे रही है क्योंकि जैसे-जैसे इंटरनेट की पहुंच बढ़ रही है, गेमिंग को बढ़त मिल रही है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।