Get App

Bonus Share: हर 1 शेयर पर 5 नए शेयर फ्री पाने का मौका, 24 जून रिकॉर्ड डेट; डिविडेंड भी मिलेगा जल्द

Bonus Share: बोनस इश्यू की घोषणा मई में हुई थी। बोनस शेयरों का अलॉटमेंट 25 जून को किया जाएगा। कंपनी वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 4 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड भी देने वाली है। रिकॉर्ड डेट 10 जुलाई है। कंपनी में मार्च 2026 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 60 प्रतिशत हिस्सेदारी थी

Ritika Singhअपडेटेड Jun 20, 2026 पर 4:22 PM
Bonus Share: हर 1 शेयर पर 5 नए शेयर फ्री पाने का मौका, 24 जून रिकॉर्ड डेट; डिविडेंड भी मिलेगा जल्द
ZF Commercial Vehicle Control Systems India शेयर BSE 500 इंडेक्स का हिस्सा है।

ZF कमर्शियल व्हीकल कंट्रोल सिस्टम्स इंडिया लिमिटेड बोनस शेयर देने जा रही है। इसके लिए रिकॉर्ड डेट 24 जून है। इस तारीख तक जिन लोगों के नाम शेयरों के लाभार्थी मालिकों के तौर पर रजिस्टर ऑफ मेंबर्स ऑफ द कंपनी या डिपॉजिटरीज के रिकॉर्ड्स में होंगे, वे बोनस शेयर पाने के हकदार होंगे। कंपनी अपने शेयरहोल्डर्स को उनके पास मौजूद हर 1 शेयर पर 5 नए शेयर बोनस के तौर पर दे रही है।

बोनस इश्यू की घोषणा मई में हुई थी। बोनस शेयरों का अलॉटमेंट 25 जून को किया जाएगा। शेयर की फेस वैल्यू 5 रुपये है। ZF कमर्शियल व्हीकल कंट्रोल सिस्टम्स इंडिया, ऑटो कंपोनेंट और इक्विपमेंट सेक्टर की कंपनी है।

डिविडेंड भी देने वाली है कंपनी

ZF कमर्शियल व्हीकल कंट्रोल सिस्टम्स इंडिया वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 4 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड भी देने वाली है। इस पर 24 जुलाई को कंपनी की सालाना आम बैठक में शेयरहोल्डर्स की मंजूरी ली जाएगी। उसके बाद पेमेंट 22 अगस्त को या उससे पहले किया जाएगा। डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 10 जुलाई 2026 है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें