Get App

जोमैटो, नायका, पेटीएम और पीबी फिनटेक, AMFI के सेमी एनुअल रिव्यू में लॉर्जकैप क्लब में हो सकते हैं शामिल

19 मिडकैप स्टॉक ऐसे है जो 1 फरवरी 2022 से स्मॉलकैप कैटेगरी में आ जाएंगे। इसमें MedPlus Health, Metro Brands, Latent View के नाम शामिल हैं।

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 28, 2021 पर 3:48 PM
जोमैटो, नायका, पेटीएम और पीबी फिनटेक, AMFI के सेमी एनुअल रिव्यू में लॉर्जकैप क्लब में हो सकते हैं शामिल
Star Health, Clean Science Tech, Nuvoco Vistas, Aditya Birla Sun Life AMC, GR Infraprojects, Aptus Value Housing और Devyani International मिडकैप कैटेगरी में शामिल होने वाली हैं।

2022 के पहली छमाही के एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड इन इंडिया (AMFI) के आगामी छमाही समीक्षा में 9 मिडकैप कंपनियां लॉर्जकैप कंपनियों के रुप में वर्गीकृत की जा सकती हैं। इसमें नए युग की इंटरनेट आधारित Zomato, FSN E-commerce, Paytm और PB Fintech शामिल हैं। ये कंपनियां लिस्टिंग के कुछ महीनों के अंदर ही लॉर्जकैप कंपनी के तौर पर वगीकृत होने जा रही हैं। यह अपने में एक अहम बात है।

सिर्फ जोमैटो और नायका की पैरेंट कंपनी FSN E-commerce की मार्केट कैप 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा है जबकि पेटीएम और पीबी फिनटेक की मार्केट कैप क्रमश: 88,000 करोड़ रुपये और 44,000 करोड़ रुपये है।

 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें