Zomato Share Price: ऑनलाइन फूड और ग्रॉसरी डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो के शेयर 11 महीने में 197 फीसदी मजबूत हुए हैं और अब आहिस्ता-आहिस्ता क्लोजिंग बेसिस पर 15 नवंबर 2021 के रिकॉर्ड हाई प्राइस 160.30 रुपये की तरफ बढ़ रहा है। ब्रोकरेज के मुताबिक यह इस लेवल को क्रॉस करने का दम रखता है। इस महीने यह 8 फीसदी से अधिक उछल चुका है। अभी की बात करें तो फिलहाल बीएसई पर यह 128.45 रुपये पर है यानी कि क्लोजिंग बेसिस पर रिकॉर्ड हाई से फिलहाल यह करीब 20 फीसदी दूर है। इंट्रा-डे में यह 16 नवंबर 2021 को 169 रुपये की ऊंचाई तक गया था।
