Zomato पर कोटक सिक्योरिटीज ने दी खरीद की राय, जानिए और कौन से स्टॉक्स है ब्रोकरेज फर्मों के रडार पर

Motilal Oswal Financial ने Mahindra CIE का कहना है कि खरीदारी राय दी है और स्टॉक में 360 रुपये का लक्ष्य दिया है। भारतीय कारोबार में मजबूत मोमेंटम है। EV ऑर्डर मिलने से मोमेंटम में तेजी आई है। जर्मनी में MFE को बिक्री सही दिशा में उठाया गया कदम है। मैनेजमेंट ने एक बार फिर मुनाफे में ग्रोथ पर जोर दिया है

अपडेटेड Dec 27, 2022 पर 10:56 AM
कोटक सिक्योरिटीज ने Zomato पर खरीदारी की राय दी है। खरीदारी की राय के साथ लक्ष्य 100 से घटाकर 80 रुपये प्रति शेयर किया है।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Today Top Brokerage views - सीएनबीसी-आवाज़ आपके लिए रोजाना बड़े और दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज के निवेश टिप्स प्रस्तुत करते हैं जिससे आपको शेयरों पर निवेश करने की सटीक सलाह प्राप्त हो सके और आपको मुनाफा हो सके। इन शेयरों पर मुनाफा कमाने के लिए ब्रोकरेज हाउसेज ने क्या रणनीति अपनाई है ये भी बताते हैं। आज दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज की नजर Mahindra CIE , Equital Small Finance Bank, Zomato ,जैसे स्टॉक्स पर टिकी हैं।

    Zomato पर Kotak Securities

    कोटक सिक्योरिटीज ने Zomato पर खरीदारी की राय दी है। खरीदारी की राय के साथ लक्ष्य 100 से घटाकर 80 रुपये प्रति शेयर किया है। ब्रोकरेज हाउस का कहना है कि छोटी अवधि में डिमांड कमजोर रहने से फूड डिलीवरी ग्रोथ कम रह सकती है। कंपनी की फूड डिलीवरी सेगमेंट के लिए GMV ग्रोथ अनुमान को घटाया है। मार्केट में ऐसी दो बड़ी कंपनियां, Zomato का मार्केट शेयर बेहतर है। डिलीवरी मार्केट में ग्रोथ की उम्मीद है और छोटी अवधि में सुस्ती का बड़ा असर दिखेगा।

    Mahindra CIE पर Motilal Oswal Financial


    Motilal Oswal Financial ने Mahindra CIE का कहना है कि खरीदारी राय दी है और स्टॉक में 360 रुपये का लक्ष्य दिया है। भारतीय कारोबार में मजबूत मोमेंटम है। EV ऑर्डर मिलने से मोमेंटम में तेजी आई है। जर्मनी में MFE को बिक्री सही दिशा में उठाया गया कदम है। मैनेजमेंट ने एक बार फिर मुनाफे में ग्रोथ पर जोर दिया है। छोटी अवधि में EBITDA मार्जिन 15% करने का लक्ष्य है।

    Buzzing Stocks: आज फोकस में रहने वाले एनटीपीसी, टाइम टेक्नोप्लास्ट और अन्य स्टॉक्स

     

    फूड सब्सिडी पर Morgan Stanley की राय

    कारोबारी साल 2024 में फूड सब्सिडी बिल 2500-2600 करोड़ रुपये तक बढ़ सकता है। स्कीम जारी रखने से फिस्कल कंसोलिडेशन के मोर्चे पर जोखिम संभव है। फूड सब्सिडी बिल बढ़ने से सरकार पर खर्च को बोझ भी बढ़ेगा।

    Equitas Small Finance Bank पर Equirus Capital

    Equirus Capital ने इक्विटल स्मॉल फाइनेंस बैंक पर लॉन्ग करें और इसमें 80 रुपये का लक्ष्य हासिल हुआ। पी एन वासुदेवन कंपनी के MD & CEO बने रहेंगे। हाल का ये डेवलपमेंट कंपनी के लिए बड़ा पॉजिटिव है। वासुदेवन के कार्यकाल में शुरू की रणनीति को और बल मिलेगा। कोर मैनेजमेंट टीम की स्थिरता से फायदा मिलेगा। अगले 1 महीने में रिवर्स मर्जर होने की संभावना है।

    मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।