Zomato के शेयर 9% से ज्यादा चढ़कर 137 रुपए पर बंद हुए, जानिए क्या है नया टारगेट

Zomato ने लिस्टिंग के बाद पहली बार नतीजे जारी किए हैं और आगे निवेशक क्या करें?

अपडेटेड Aug 11, 2021 पर 9:06 PM

omato के शेयरों में बुधवार को जबरदस्त तेजी आई। कंपनी के शेयर कारोबार के अंत में 9.35 फीसदी यानी 11.70 रुपए बढ़कर 136.90 रुपए पर बंद हुए हैं। इससे पहले कंपनी ने 10 अगस्त को फिस्कल ईयर 2022 की पहली तिमाही के नतीजे जारी किए थे। लिस्टिंग के बाद कंपनी ने पहली बार नतीजे जारी किए थे।

जेफरीज ने बढ़ाया टारगेट?

ग्लोबल ब्रोकरेज जेफरीज ने Zomato के शेयरों के लिए बाय रेटिंग देते हुए इसका टारगेट प्राइस बढ़ा दिया है। जेफरीज ने इसका नया टारगेट प्राइस 175 रुपए तय किया है।

30 जून 2021 को खत्म पहली तिमाही में कंपनी का कंसॉलिडेटेड लॉस बढ़कर 356.2 करोड़ रुपए पहुंच गया है। दीपिंदर गोयल की इस कंपनी का एक साल पहले इसी तिमाही में 99.8 करोड़ रुपए का लॉस था।

Small & Midcap Mantra:इस टायर स्टॉक ने 2021 में दोगुनी की निवेशकों की वेल्थ, जानिए क्या अभी भी है दम

जून 2021 तिमाही में Zomato की कुल आमदनी 844.4 करोड़ रुपए रही। पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी की आमदनी 266 करोड़ रुपए थी।

रेगुलेटर को दी गई जानकारी में कंपनी ने बताया, "हमारे कोर बिजनेस की अच्छी ग्रोथ के कारण आमदनी बढ़ी है। कोरोनावायर संक्रमण के बावजूद कोर बिजनेस का ग्रोथ मजबूत हुआ है। वहीं दूसरी तरफ रेस्तरां में बैठकर खाने वालों की संख्या घटने से भी हमें फायदा हुआ है।"


सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।