Get App

Zydus Life share price : भारत में सेमाग्लूटाइड इंजेक्शन लॉन्च करने की तैयारी,करीब 2% भागा शेयर

Zydus Life share price : कंपनी पेटेंट खत्म होने से पहले इंजेक्शन लॉन्च करेगी। कंपनी पेशंट फ्रेंडरी रीयूजेबल पेन लॉन्च करेगी। एक ही पेन से अलग-अलग डोज एडजस्ट होगा। डायबिटीज और मोटापे के इलाज में इस दवा का इस्तेमाल होता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 26, 2026 पर 12:48 PM
Zydus Life share price : भारत में सेमाग्लूटाइड इंजेक्शन लॉन्च करने की तैयारी,करीब 2% भागा शेयर
Zydus Life share price : 17 फरवरी को कंपनी ने PEPAIR™ लॉन्च किया था, जो भारत का पहला सस्ता ऑसिलेटिंग पॉजिटिव एक्सपिरेटरी प्रेशर (OPEP) डिवाइस है

Zydus Life share price : जायडस लाइफ में आज करीब 2 परसेंट की तेजी बनी हुई है। कंपनी की भारत में सेमाग्लूटाइड (Semaglutide) इंजेक्शन लॉन्च करने की तैयारी है। मार्च में कंपनी का GLP-1 थेरेपी पेटेंट खत्म होगा। कंपनी पेटेंट खत्म होने से पहले इंजेक्शन लॉन्च करेगी। कंपनी पेशंट फ्रेंडरी रीयूजेबल पेन लॉन्च करेगी। एक ही पेन से अलग-अलग डोज एडजस्ट होगा। डायबिटीज और मोटापे के इलाज में इस दवा का इस्तेमाल होता है।

डिवाइस के एक्सक्लूसिव राइट्स कंपनी के पास रहेंगे। 20 मार्च को भारत में Novo Nordisk के Semaglutide के राइट्स खत्म होंगे। Novo का Wegovy & Ozempic नाम से पेटेंट है। भारत में वेट मैनेजमेंट दवा का मार्केट साइज 14,00 करोड़ रुपए का है।

कंपनी की योजना भारत में पेटेंट की अवधि समाप्त होने पर सेमाग्लूटाइड इंजेक्शन को SEMAGLYNTM, MASHEMATM और ALTERMETM ब्रांड नामों के तहत लॉन्च करने की है। ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ़ इंडिया (DCGI) पहले ही टाइप 2 डायबिटीज़ मेलिटस और मोटापे के इलाज के लिए सेमाग्लूटाइड इंजेक्शन की मैन्युफैक्चरिंग और मार्केटिंग के लिए अपनी मंज़ूरी दे चुकी है।

इसके पहले कंपनी को फरवरी में ही यूनाइटेड स्टेट्स फ़ूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (USFDA) से ओरल सस्पेंशन बोसेंटन टैबलेट (Bosentan tablets),32 mg के लिए फ़ाइनल अप्रूवल मिला था। बोसेंटन टैबलेट पल्मोनरी आर्टेरियल हाइपरटेंशन (PAH) के इलाज के लिए बनाई गई हैं। इसको खासकर तीन साल और उससे ज़्यादा उम्र के बच्चों में एक्सरसाइज़ करने की क्षमता को बेहतर बनाने और इडियोपैथिक या जन्मजात PAH से पीड़ित बच्चों में क्लिनिकल हालत को खराब होने से बचाने के लिए डेवलप किया गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें