नए फीचर्स और कॉस्मेटिक अपग्रेड के साथ MG मोटर इंडिया ने भारत में 2021 MG Hector और 7 सीटर Hector Plus को लॉन्च कर दिया है। MG हेक्टर 2021 दो साल पहले लॉन्च हुई Hector SUV का फेसलिफ्ट वर्जन है। MG Hector 2021 की एक्स शोरूम कीमत 12,89,800 रुपये से शुरू है। इसमें मुख्य आकर्षण का केंद्र हिंदी वॉयस कमांड (Hindi Voice Commands) है, जो चर्चा का विषय बन गया है। 2021 MG Hector रेंज के हिस्से के रूप में सेगमेंट लीडर अब अपने नए लॉन्च किए गए 7 सीटर अवतार के साथ में 5 सीटर और 6 सीटर विकल्पों के साथ उपलब्ध है।
इसमें सबसे बड़ी खासियत भारत की फर्स्ट हिंग्लिश वॉइस कमांड (Hinglish Voice Commands) फीचर है। इसके चलते 2021 MG Hector फेसलिफ्ट विभिन्न इन कार फंक्शंस को नियंत्रित करने के लिए 35 प्लस हिंग्लिश कमांड को समझ सकती है और प्रतिक्रिया दे सकती है। उदाहरण के तौर पर FM चलाओ, टेंपरेचर कम कर दो (Temperature Kum Karo) इत्यादी। इसके अलावा सनरूफ खोलो (Sunroof Kholo) या खुल जा सिमसिम (Khul Ja Sim Sim) बोलकर सनरूफ को खोलने की कमांड दी जा सकती है।
Hector 2021 को और अधिक विकसित हो गया है, क्योंकि यह कई फर्स्ट-इन-सेगमेंट फीचर्स, ड्यूल-टोन एक्सटीरियर और इंटीनियर और चुनने के लिए कई विकल्पों के साथ लॉन्च हुई है। भारत की पहली इंटरनेट SUV में अब ऑल न्यू बोल्ड थर्मोप्रेस्ड फ्रंट क्रोम ग्रिल, शानदार शैंपेन और ब्लैक डुअल टोन थीम्ड इंटीरियर, 18-इंच स्टाइलिश ड्यूल-टोन अलॉय के साथ अपडेटेड आई-स्मार्ट और इसके स्टाइल स्टेमेंट को बढ़ाने वाली कई और खूबियां हैं।
MG Motor India के अध्यक्ष और मैनेजिंग डायरेक्टर राजीव चाबा ने लॉन्चिंग के मौके पर कहा कि MG में हमारा निरंतर प्रयास हमारे ग्राहकों की कल्पनाओं को समझना है। Hector 2021 लाइन-अप में हमने ग्राहक और ऑटोमोटिव एक्सपर्ट्स की प्रतिक्रिया को ध्यान में रखते हुए बदलाव किए हैं। हेक्टर के विकास ने इस इंटरनेट SUV को अपने सेगमेंट में और भी अधिक आकर्षक विकल्प बना दिया है।
2021 MG Hector काफी स्टाइलिश, स्टनिंग और बोल्ड लुक में दिख रही है। इसमें वायरलेस चार्जिंग, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स (फर्स्ट-इन-सेगमेंट), नई थर्मो प्रेस्ड बोल्ड फ्रंट क्रोम ग्रिल, फ्रंट व बैक में नए गन मेटल ग्रे स्किड प्लेट्स, शैंपेन एंड ब्लैक थीम इंटीरियर, 18 इंच ड्युअल टोन मशीन अलॉय व्हील्स आदि फीचर्स उपलब्ध हैं। नई MG Hector facelift में कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी के लिए दिया गया आईस्मार्ट इंटरफेस भी अपग्रेडेड है। यह वाई फाई सोर्स से कनेक्ट हो सकेगा और स्मार्ट वॉच के जरिए रिमोट कंट्रोल कनेक्टिविटी भी मिलेगी।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
