Assembly Elections 2022 Updates: UP विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण का मतदान खत्म, शाम 5 बजे तक हुई 53.98% वोटिंग - assembly elections 2022 live updates uttar pradesh assembly elections fifth phase voting 692 candidates in fray for polling on 61 assembly seats | Moneycontrol Hindi

लाइव ब्लॉग

FEBRUARY 27, 2022/ 6:18 PM

Assembly Elections 2022 Updates: UP विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण का मतदान खत्म, शाम 5 बजे तक हुई 53.98% वोटिंग

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण के लिए मतदान (UP Election Fith Phase Voting) पूरा हो चुका है। इस चरण में अयोध्या और प्रयागराज समेत कुल 12 जिलों की 61 सीटों पर वोटिंग हुई। पढ़ें दिनभर के बड़े अपडेट्स...

Story continues below Advertisement

Assembly Elections 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण के लिए मतदान (UP Election Fith Phase Voting) पूरा हो गया है। इस चरण में अयोध्या और प्रयागराज समेत कुल 12 जिलों की 61 सीटों पर वोटिंग हुई है। इस चरण में 692 उम्मीदवारों की किस्मत अब EVM में कैद हो गई है।।

पांचवें चरण में आने वाले जिलों में सुलतानपुर, चित्रकूट, प्रतापगढ़, कौशांबी, प्रयागराज, बाराबंकी, अयोध्या, बहराइच, श्रावस्ती ए

Assembly Elections 2022 Updates: UP विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण का मतदान खत्म, शाम 5 बजे तक हुई 53.98% वोटिंगबाराबंकी में मतदान के लिए लाइन में खड़े लोग
FEBRUARY 27, 20225:50 PM IST

उत्तर प्रदेश चुनाव 2022 के पांचवें चरण में शाम 5 बजे तक 53.98% मतदान हुआ।

FEBRUARY 27, 20224:01 PM IST

उत्तर प्रदेश चुनाव 2022 के पांचवें चरण में दोपहर 3 बजे तक 46.28% मतदान दर्ज़ किया गया।

FEBRUARY 27, 20221:57 PM IST

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के 5वें चरण में दोपहर 1 बजे तक 34.83% मतदान हुआ।

FEBRUARY 27, 202211:44 AM IST

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए पांचवें चरण का मतदान जारी है। सुबह 11 बजे तक 21.39% मतदान हुआ है।

FEBRUARY 27, 20229:51 AM IST

उत्तर प्रदेश: कुंडा से जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के उम्मीदवार रघुराज प्रताप सिंह ने प्रतापगढ़ में वोट डाला। उन्होंने कहा, "बहुत अच्छी जीत होने वाली है। कुंडा में हम अपने रिकॉर्ड को तोड़ेंगे।"

FEBRUARY 27, 20229:39 AM IST

सुबह 9 बजे तक 8.02 फीसदी मतदान

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए पांचवें चरण का मतदान जारी है। सुबह 9 बजे तक 8.02 फीसदी मतदान हुआ है।

FEBRUARY 27, 20228:55 AM IST

BJP की आएंगी 300 से ज्यादा सीटें – रीता बहुगुणा जोशी

BJP सांसद रीता बहुगुणा जोशी ने यूपी चुनाव के पांचवें चरण में मतदान किया और कहा कि हमें 70 फीसदी से ज्यादा मतदान की उम्मीद है। बड़े अंतर से हम जीतेंगे और 300 से ज्यादा सीटों के साथ सरकार बनेगी।

FEBRUARY 27, 20227:42 AM IST

पांचवें चरण के बड़े चेहरे

पांचवें चरण के मतदान में जिन बड़े चेहरों की किस्मत दांव पर है, उनमें यूपी सरकार के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, योगी सरकार में मंत्री मोती सिंह, नंद गोपाल गुप्ता नंदी, सिद्धार्थ नाथ सिंह, रमापति शास्त्री, चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय की किस्मत दांव पर है। कांग्रेस की आराधना मिश्रा मोना और जनसत्ता दल के अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के साथ ही अपना दल (कमेरावादी) की अध्यक्ष कृष्णा पटेल की किस्मत का फैसला EVM में कैद हो जाएगा।

FEBRUARY 27, 20227:17 AM IST

शाम 6 बजे तक लाइन में लगने वाले कर सकते हैं वोटिंग

यूपी विधानसभा की वोटिंग सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होती है। इससे पहले चुनाव में यह टाइमिंग एक घंटे कम थी। चुनाव आयोग कोविड और समय से जुड़े नियम तय कर चुका है। नियम के मुताबिक जो लोग मतदान केंद्रों पर शाम 6 बजे तक लाइन में लग गए हैं, उनको वोट डालने का मौका दिया जाएगा। छह बजे के बाद आने वालों को मतदान का मौका नहीं मिलेगा। साथ ही लोगों को मतदान केंद्र में मास्क पहनकर आना होगा। इसके बिना उन्हें इंट्री नहीं मिलेगी। यहां पर सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन करना होगा।

FEBRUARY 27, 20227:10 AM IST

इन जिलों में हो रही है वोटिंग

यूपी चुनाव के पांचवें चरण में जिन विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग हो रही है, उनमें गांधी परिवार का गढ़ माने जाने वाले रायबरेली और अमेठी जिले के साथ ही सुल्तानपुर, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, बाराबंकी, अयोध्या, बहराइच, श्रावस्ती, और गोंडा शामिल हैं। रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के गृह जिले प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के गृह जिले प्रतापगढ़ में भी मतदान हो रहा है।

FEBRUARY 27, 20227:05 AM IST

पांचवें चरण की वोटिंग शुरू

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election) के पांचवें चरण (Fifth Phase Polling) की वोटिंग शुरू हो चुकी है। आज यानी 27 फरवरी 2022 को 12 जिलों की 61 सीटों के लिए वोटिंग जारी है। इस चरण में यूपी के डिप्‍टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya), अमेठी के राजा डॉ. संजय सिंह और प्रतापगढ़ के बाहुबली रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया (Raghuraj Pratap Singh as Raja Bhaiya) समेत 692 कैंडिडेट चुनाव मैदान में हैं, जिनकी राजनीतिक तकदीर का फैसला करीब 2.24 करोड़ मतदाता करेंगे।