तमिलनाडु (Tamil Nadu) में 11 और लोगों के साथ एक हेलिकॉप्टर दुर्घटना (Helicopter Crash) में मारे गए चीफ ऑफ जनरल (CDS) बिपिन रावत (Bipin Rawat) और उनकी पत्नी मधुलिका का अंतिम संस्कार शुक्रवार को दिल्ली कैंट में किया जाएगा। न्यूज एजेंसी ANI ने बताया वेलिंगटन में पुष्पांजलि समारोह के बाद गुरुवार को कोयंबटूर से एक सैन्य विमान से उनके पार्थिव शरीर के दिल्ली पहुंचने की उम्मीद है। पार्थिव शवों को CDS के आवास पर लाया जाएगा, जहां लोगों को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक अंतिम सम्मान देने का समय तय किया है। इसके बाद एक अंतिम संस्कार यात्रा होगी, जो कामराज मार्ग से दिल्ली छावनी में बरार स्क्वायर श्मशान तक होगी।
जनरल रावत को ले जाने वाला भारतीय वायु सेना (IAF) का हेलीकॉप्टर और उनका दल दक्षिणी राज्य में कुन्नूर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें एक शख्स को छोड़कर सभी की मौत हो गई। जनरल रावत 2019 में देश के पहले CDS नियुक्त हुए थे। हादसे में जिंदा बचे, ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह एससी, को पास के एक सैन्य अस्पताल में शुरुआती उपचार के बाद गंभीर हालत में बेंगलुरु रेफर कर दिया है।