Get App

MP Election: शिवराज सिंह चौहान का कांग्रेस पर तीखा हमला, जनता से बोले उठा कर फेंक दो

MP Election 2023: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है। ऐसे में अब पार्टियों के बीच तीखे जुबानी हमलों का दौर भी तेज हो गया है। अब चुनावी राज्य मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विपक्षी पार्टी कांग्रेस पर बेहद ही तीखा हमला बोला है। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अगर इस बार राज्य में कांग्रेस की सरकार आती है तो वह महिलाओं की बिंदी और चूड़ी पहनना भी मुश्किल कर देगी। शिवराज सिंह चौहान ने यह भी कहा कि कांग्रेस ने सनातन धर्म का अपमान किया है।

अपडेटेड Sep 21, 2023 पर 17:03
Story continues below Advertisement
MP Election 2023: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है। ऐसे में अब पार्टियों के बीच तीखे जुबानी हमलों का दौर भी तेज हो गया है। अब चुनावी राज्य मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विपक्षी पार्टी कांग्रेस पर बेहद ही तीखा हमला बोला है

शिवराज ने कहा कांग्रेस आई तो महिलाओं का चूड़ी-बिंदी पहनना भी हो जाएगा मुश्किल
मध्य प्रदेश के सागर जिले में एक जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि अगर राज्य में कांग्रेस की सरकार आई तो फिर महिलाओं का चूड़ी और बिंदी पहनना भी मुश्किल हो जाएगा।

कांग्रेस ने किया है सनातन धर्म का अपमान
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस ने सनातन धर्म का अपमान किया है। उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस और उसके गठबंधन ने सनातन धर्म का अपमान किया है। उन्होंने राज्य की जनता से कांग्रेस को उठाकर फेंकने की अपील की। सीएम शिवराज ने कहा कि हमारे धर्म का अपमान करने वाली पार्टी को हम बर्दाश्त नहीं करेंगे।

कांग्रेस आई तो नहीं होंगे भजन और गणेश उत्सव
सीएम शिवराज ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए आगे कहा कि अगर कांग्रेस सत्ता में आती है तो भजन नहीं होंगे। रामायण पाठ नहीं होंगे। गीता नहीं होगी। गणेश उत्सव नहीं होगा। ये कैसी इंडी है? ये कैसी कांग्रेस है।

नाम रखने से कोई नहीं हो जाता इंडिया
सीएम शिवराज ने I.N.D.I.A. गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि बन गया। नाम रख दिया I.N.D.I.A. अरे कोई नाम रखने से इंडिया हो जाता है क्या? इंडी गठबंधन और गठबंधन में कैसे-कैसे लोग शामिल हैं।"

कांग्रेस को उठा कर फेंक देने की अपील
शिवराज सिंह चौहान ने डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन के विवादित बयान का जिक्र करते हुए कहा कि इंडी गठबंधन में कैसे-कैसे लोग शामिल हैं। एक कहता है कि ये सनातन धर्म, ये तो डेंगू, मलेरिया है। इसको खत्म कर देना चाहिए। इस कांग्रेस और उसके गठबंधन ने सनातन धर्म का अपमान किया है। मैं आपसे पूछता हूं सनातन धर्म का अपमान सहन करोगे क्या? ये हमारी आस्था पर चोट कर रहे। ये हमारे धर्म पर हमला कर रहे।"उन्होंने आगे कहा, "मैं मध्यप्रदेश की जनता से अपील और आह्वान करता हूं, उठाकर फेंक दो कांग्रेस को, हमारे धर्म का अपमान करने वाली पार्टी हम किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे।"

सोनिया गांधी और राहुल गांधी से पूछा सवाल
शिवराज सिंह चौहान ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी का नाम लेते हुए कहा कि मैडम सोनिया आपको जवाब देना होगा। क्या आप भी सनातन धर्म को खत्म करना चाहती हैं। राहुल गांधी को जवाब देना पड़ेगा।

मनोहर लाल खट्टर भी थे मौजूद
एमपी के सीएम शिवराज चौहान सागर में बीजेपी की जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल हुए थे। इस मौके पर उनके साथ हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर भी मौजद थे। खट्टर ने शिवराज सरकार के कामकाज की तारीफ करते हुए कहा कि आज MP हरियाणा के बराबर अनाज पैदा कर रहा है।