Get App

Diabetes: डायबिटीज के मरीजों के लिए किसी 'अमृत' से कम नहीं है ये ड्रिंक्स! सुबह एक गिलास पीने से मिलेगा ये रिजल्ट

आज के भागदौड़ भरी लाइफ में लोग अपनी हेल्थ का ज्यादा ध्यान नहीं दे पाते हैं। ऐसे में उनको कई बीमारियों का खतरा बना रहता है। आज के दौर में डायबिटीज की बिमारी होना आम बात हो गई है। डायबिटीज को कंट्रोल में रखने के लिए मेडिसिन के साथ-साथ सही डाइट लेना बहुत जरूरी है। सुबह इन हेल्दी ड्रिंक को अपनी डाइट में शामिल करने से आप अपने शुगर लेवल को कंट्रोल में रख सकते हैं

MoneyControl News
अपडेटेड Jul 27, 2025 पर 21:27
Diabetes: डायबिटीज के मरीजों के लिए किसी 'अमृत' से कम नहीं है ये ड्रिंक्स! सुबह एक गिलास पीने से मिलेगा ये रिजल्ट

नींबू पानी: गर्म नींबू पानी पीना शरीर के लिए फायदेमंद होता है। नींबू पानी शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ डाइजेशन में भी मदद करता है। इसके अलावा ये ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है।(Photo: Canva)

मेथी का पानी: मेथी का पानी एक पुराना घरेलू नुस्खा है जो ब्लड शुगर को बैलेंस रखने में मदद कर सकता है। इसे पीने से कार्बोहाइड्रेट धीरे-धीरे पचते हैं, जिससे अचानक शुगर बढ़ने की संभावना कम हो जाती है।(Photo: Canva)

दालचीनी की चाय: दालचीनी की चाय पीना सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। ये शरीर में इंसुलिन को बेहतर तरीके से काम करने में मदद करती है और खाली पेट ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखने में भी मदद करती है।(Photo: Canva)

ग्रीन टी: ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में होते हैं, जो शरीर में ग्लूकोज को बेहतर तरीके से प्रोसेस करने और फैट बर्निंग की प्रक्रिया को तेज करने में मदद कर सकते हैं। (Photo: Canva)

टरमैरिक वॉटर: हल्दी वाला पानी एक फायदेमंद ड्रिंक है। इसे पीने से इंसुलिन ठीक से काम करता है और साथ ही यह लिवर के काम को भी बेहतर बना सकता है।(Photo: Canva)

एप्पल साइडर विनेगर: गुनगुने पानी में एक चम्मच एप्पल साइडर विनेगर मिलाकर पीना सुबह-सुबह ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखने में मदद कर सकता है। (Photo: Canva)

जौ का पानी: जौ का पानी एक ठंडा और फाइबर से भरपूर होता है, जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसको पीने से भूख कम लगती है।(Photo: Canva)

एलोवेरा जूस: एलोवेरा जूस पीना ब्लड शुगर को कम करने में मदद कर सकता है। साथ ही यह डाइजेशन सिस्टम को बेहतर बनाकर पेट से जुड़ी समस्याओं में भी राहत दिला सकता है।(Photo: Canva)

डिस्क्लेमर: यह लेख सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।(Photo: Canva)

सब समाचार

+ और भी पढ़ें