Get App

In photos: ग्रैमी अवॉर्ड्स 2023 के रेड कार्पेट पर इन सितारों ने ढाया कहर, तस्वीरें देख फैंस हुए लट्टू

Grammy Awards 2023: म्यूजिक की दुनिया के टॉप अवॉर्ड्स में से एक ग्रैमी अवॉर्ड्स 2023 में अमेरिकी पॉप स्टार बियोंसे (Beyonce) ने एक बार फिर अपना परचम लहरा दिया है। म्यूजिक की दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड माने जाने वाले ग्रैमी अवॉर्ड्स को 5 फरवरी को अमेरिका के लॉस एंजेलिस (Los Angeles) में आयोजित किया गया था। इस अवॉर्ड शो में हॉलीवुड पॉप स्टार बियोंसे (Beyonce) ने रिकॉर्ड बना दिया। Beyonce ने 32वां ग्रैमी अवॉर्ड अपने नाम किया। इसके अलावा भारतीय संगीतकार रिकी केज (Ricky Kej) ने भी अपने हालिया अलबम 'डिवाइन टाइड्स' के लिए अपना तीसरा ग्रैमी पुरस्कार जीता है

Curated By: Akhilesh
अपडेटेड Feb 07, 2023 पर 19:10
In photos: ग्रैमी अवॉर्ड्स 2023 के रेड कार्पेट पर इन सितारों ने ढाया कहर, तस्वीरें देख फैंस हुए लट्टू

Grammy Awards 2023: 65वें ग्रैमी अवॉर्ड्स के मौके पर मशहूर रैपर और सिंगर कार्डी बी (Cardi B) ने भारतीय डिजाइनर गौरव गुप्ता (Indian Designer Gaurav Gupta) की डिजाइन की गई ड्रेस पहनी थीं। ब्लू कलर की यूनीक और अनोखी ड्रेस में Cardi B ने सभी का दिल जीत लिया। उनकी पोशाक 3D लुक दे रही थी।

Grammy Awards 2023: म्यूजिक इंडस्ट्री कही जाने वाली अमेरिकी गायक-गीतकार टेलर स्विफ्ट (Taylor Swift) गहरे ब्लू कलर के स्पार्कल वाली बॉडीकोन ड्रेस को पहने पहुंची। इस मौके पर Taylor Swift ने अपनी सिंग्नेचर रेड लिपस्टिक भी लगाई थीं।

Grammy Awards 2023: रिकॉर्ड ऑफ द ईयर विजेता और मशहूर अमेरिकन सिंगर लिज्जो (Lizzo) भी अनोखे अंदाज में रेड कार्पेट पर नजर आईं। उन्होंने डोल्ची और गबाना की डिजाइनर फ्लोरल ड्रेस पहनी थीं। यह ड्रेस लेबल के 2022 कलेक्शन की है।

Grammy Awards 2023: अमेरिकन सिंगर और सर्वश्रेष्ठ एल्बम विजेता राइटर हैरी स्टाइल्स (Harry Styles) रेड कार्पेट पर चमकदा डंगरी पहने हुए नजर आए। हैरी स्टाइल्स ने अपने तीसरे सोलो एल्बम के लिए ग्रैमी भी जीता है। रेड कार्पेट पर चमचमाता जंपसूट पहने नजर आए।

Grammy Awards 2023: सैम स्मिथ (Sam Smith) और किम पेट्रास (Kim Petras) ने भी अनोखे अंदाज में रेड कार्पेट पर एंट्री किया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

Grammy Awards 2023: अमेरिकी मीडिया पर्सनैलिटी पेरिस हिल्टन (Paris Hilton) ने 65वें ग्रैमी अवार्ड्स में शानदार उपस्थिति दर्ज कराई। इस खूबसूरत ड्रेस में वह कहर ढा रही थीं।

Grammy Awards 2023: भारतीय संगीतकार रिकी केज (Ricky Kej) ने एथनिक इंडियन स्टाइल में ग्रैमी के रेड कार्पेट पर एंट्री की। रिकी केज ने अपने हालिया अलबम 'डिवाइन टाइड्स' के लिए अपना तीसरा ग्रैमी पुरस्कार जीता है। इस तरह Ricky Kej तीन ग्रैमी पाने वाले पहले भारतीय हैं।

Grammy Awards 2023: मशहूर अमेरिकी सिंगर केसी मुस्ग्रेव्स (Kacey Musgraves) 65वें ग्रैमी अवॉर्ड्स के मौके पर रेड कार्पेट पर कुछ इस अंदाज में नजर आईं।

Grammy Awards 2023: ग्रैमी अवार्ड्स 2023 में मॉडल ब्लाक चीना (Blac Chyna) और रैपर डेंसिया (Dencia) को जिसने भी इस अंदाज में वह फिदा हो गया। (All Image credit: Reuters)

सब समाचार

+ और भी पढ़ें