Get App

In Pics: सगाई की अटकलों के बीच IPL मैच देखने पहुंचे परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा, देखें तस्वीरें

Raghav Chadha & Parineeti Chopra: आईपीएल 2023 के 46वें मैच में बुधवार 3 मई को मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को उसके घर में हरा दिया। अपने होम ग्राउंड पर पहले खेलने के बाद पंजाब ने लियाम लिविंग्सटोन 82 और जितेश शर्मा 49 की शानदार पारियों की बदौलत 214 रन बनाए थे। लेकिन 215 के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई के लिए सूर्यकुमार यादव 66 और ईशान किशन 75 की बदौलत सात गेंद रहते ही 6 विकेट से आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया। खास बात यह है कि इस मैच में बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha) एक दूसरे के साथ नजर आए, जिनकी तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं।

Akhilesh
अपडेटेड May 04, 2023 पर 19:26
In Pics: सगाई की अटकलों के बीच IPL मैच देखने पहुंचे परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा, देखें तस्वीरें

Raghav Chadha & Parineeti Chopra: परिणीति चोपड़ा की वायरल तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं, जिसमें एक्ट्रेस राघव चड्ढा के साथ मोहाली में IPL मैच का लुत्फ उठाती हुईं नजर आ रही हैं।

Raghav Chadha & Parineeti Chopra: मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के मैच में मोहाली क्रिकेट स्टेडियम में परिणीति और राघव ट्विनिंग करते नजर आए। खास बात यह है कि इस दौरान दोनों काले कपड़े पहने हुए थे।

Raghav Chadha & Parineeti Chopra: आईपीएल मैच के दौरान दोनों का एक कलर के आउटफिट में दिखना और साथ हंसना लोगों के लिए चर्चा का विषय बन गया है। मैच के दौरान कई बार कैमरा कपल पर गया और हर बार दोनों ब्लश करते नजर आए।

Raghav Chadha & Parineeti Chopra: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा को एक साथ दोबारा देखकर सोशल मीडिया पर इनकी डेटिंग की चर्चा काफी तेज हो गई है। लेटेस्ट तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

Raghav Chadha & Parineeti Chopra: पूरे मोहाली क्रिकेट स्टेडियम में एक तरफ क्रिकेट का रोमांच था तो दूसरी तरह इस खूबसूरत कपल के चर्चे थे। दोनों ने अपने अंदाज से बिना कुछ कहे ही बहुत कुछ बयां कर दिया।

Raghav Chadha & Parineeti Chopra: मैच के रोमांच के साथ जब स्टेडियम में दर्शकों ने परिणीति और राघव को देखा तो वे और भी उत्साहित हो गए। दर्शक दीर्घा से लोग परिणीति को देखकर ‘भाभीजी’ पुकारने लगे। ये सुनकर एक्ट्रेस शरमा गईं।

Raghav Chadha & Parineeti Chopra: एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और AAP नेता राघव चड्ढा ने अब तब अपने रिश्ते के बारे में आधिकारिक घोषणा नहीं की है। लेकिन खबर है कि दोनों इस 13 मई को सगाई करने वाले हैं।

Raghav Chadha & Parineeti Chopra: साथ ही खबरें यह भी है कि यह कपल अक्टूबर में शादी करेगा। परिणीति चोपड़ा को बीते दिनों राघव चड्ढा के साथ मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर देखा गया था। जिसके बाद इन दोनों की शादी की चर्चा तेज हो गई हैं।

Akhilesh

First Published: May 04, 2023 7:26 PM

सब समाचार

+ और भी पढ़ें