World Hindi Day: 10 दिसंबर को ही क्यों मनाया जाता है विश्व हिंदी दिवस? जानें इतिहास और महत्व सहित सभी डिटेल्स

World Hindi Day 2023: भारत सहित पूरा विश्‍व आज 10 जनवरी को 'वर्ल्‍ड हिंदी डे' (World Hindi Day) मना रहा है। ‘विश्व हिंदी दिवस’ मनाए जाने का उद्देश्य विश्व में हिंदी के प्रचार-प्रसार के लिए जागरूकता पैदा करना और हिंदी को अंतरराष्ट्रीय भाषा के रूप में पेश करना है। इस साल की थीम "Hindi – Traditional Knowledge to Artificial Intelligence" है। हिंदी है हम… ये आवाज आज के दौर में केवल भारत तक सिमट कर नहीं रह गई है बल्कि आज ये आवाज विश्व भर में गूंज रही है।

अपडेटेड Jan 10, 2023 पर 19:44
Story continues below Advertisement
World Hindi Day 2023: विश्व भर में हिंदी के प्रचार-प्रसार के लिए 2006 में हर साल 10 जनवरी को 'वर्ल्‍ड हिंदी डे' मनाने की घोषणा की गई थी। यह भी पहली बार था जब विदेश मंत्रालय ने विदेश में ‘विश्व हिंदी दिवस’ मनाना शुरू किया था। इस तरह हिंदी आज पूरी दुनिया में फल-फूल रही है और अंतरराष्ट्रीय भाषा के रूप में अपनी पहचान बना रही है।

World Hindi Day 2023: विश्व में हिंदी का विकास करने और एक अंतरराष्ट्रीय भाषा के तौर पर इसे प्रचारित और प्रसारित करने के उद्देश्य से विश्व हिंदी सम्मेलनों की शुरुआत की गई। इस क्रम में प्रथम विश्व हिंदी सम्मेलन 10 जनवरी 1975 को नागपुर में आयोजित हुआ था। इसलिए इस दिन को ‘विश्व हिंदी दिवस’ के रूप में मनाया जाता है।

World Hindi Day 2023: आज सोशल मीडिया के दौर में हिंदी का अस्तित्व, करियर के विकल्प के तौर पर हिन्दी की स्थिति जैसी तमाम बहस के बीच हर साल एक दिन ऐसा भी आता है जब हम हिन्दी की नब्ज टटोलने की कोशिश करते हैं। 10 जनवरी को ‘विश्व हिन्दी दिवस’ के मौके पर हर साल हिंदी के योगदान, इसके ताजा हालात और संभावनाओं पर विचार किया जाता है।

World Hindi Day 2023: वैसे हिंदी की दुनिया बहुत बड़ी है। लाखों पाठक हैं, हजारों प्रकाशन और पूरी दुनिया में करोड़ों हिंदी बोलने और समझने वाले लोग। हिंदी बीते कुछ सालों में आम आदमी की सोच में अपनी जगह बनाने में कामयाब रही है। इस भाषाई जद्दोजहद के बीच हिंदी प्रेमियों ने आज भी हिंदी को बचाए रखा है। तभी यह विश्व में तीसरी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा बन गई है।

World Hindi Day 2023: इस बार विदेश मंत्रालय द्वारा फिजी सरकार के सहयोग से 12वां विश्व हिंदी सम्मेलन मनाया जा रहा है। यह कार्यक्रम 15 से 17 फरवरी, 2023 तक फिजी में आयोजित किया जा रहा है। 12वें विश्व हिंदी सम्मेलन को फिजी में आयोजित करने का निर्णय मॉरीशस में आयोजित 11वें विश्व हिंदी सम्मेलन में लिया गया था। अब तक विश्व के अलग-अलग भागों में ऐसे 11 सम्मेलनों का आयोजन किया जा चुका है।