केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट के दिन बिहार की मधुबनी कला की साड़ी पहनी है। ये साड़ी पद्म पुरस्कार विजेता दुलारी देवी ने वित्तमंत्री को भेंट की थी। उनसे ये साड़ी बजट के दिन पहनने के लिए कहा। आज वित्तमंत्री ने मधुबनी कला को समर्पित क्रीम कलर और गोल्डन बॉर्डर की साड़ी पहनी है।
साल 2024 के अंतरिम बजट को पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कांथा सिलाई वाली नीली और क्रीम रंग की साड़ी पहनी थी। बता दें कि ये साड़ी पश्चिम बंगाल में काफी मशहूर है।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने साल 2023 के आम बजट पेश करते हुए लाल रंग की बॉर्डर वाली साड़ी पहनी। यह साड़ी कर्नाटक के धारवाड़ क्षेत्र की हाथ से बुनी गई 'इलकल' रेशमी साड़ी थी।
वित्त मंत्री ने 2022 में बजट पेश करने के दौरान ओडिशा के हथकरघा को बढ़ावा देने के लिए उन्होंने ब्राउन रंग की बोमकाई साड़ी पहनी थी। ये साड़ी आमतौर पर ओडिशा में बनाई जाती है।
साल 2021 के बजट में निर्मला सीतारमण ने लाल और ऑफ-व्हाइट पोचमपल्ली साड़ी पहनी थी, जो हैदराबाद के पोचमपल्ली गांव से आई थी। 2021 का बजट खास था क्योंकि इस बार पारंपरिक 'बही-खाता' की बजाय, बजट को लाल कवर में लिपटे टैबलेट में प्रस्तुत किया गया था।
वित्त मंत्री को बजट 2020 में पीले रंग की रेशमी साड़ी में देखा गया था। बता दें कि अपने देश में पीले रंग को काफी शुभ और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है।
वित्त मंत्री के रूप में निर्मला सीतारमण ने साल 2019 के अपने पहले बजट के दौरान उन्होंने गोल्डेन बॉर्डर वाली गुलाबी मंगलगिरी साड़ी पहनी थी। यह पहला मौका था जब उन्होंने ब्रीफकेस की बजाय पारंपरिक 'बही-खाता' को साथ लिया था।