Get App

Chhath Puja 2024: छठ पूजा में छठी मैया को लगाएं इन चीजों का भोग, सुख-समृद्धि में होगी वृद्धि

आज यानी 05 नवंबर से देश भर में नहाय-खाय से महापर्व छठ की शुरूआत हो गई है। आज से बिहार समेत पूरे देश में छठ को लेकर एक अलग ही रौनक देखने को मिल रही है। छठ का पर्व बहुत सावधानी के साथ मनाया जाता है। इस व्रत को निर्जला किया जाता है और छठी मैया के लिए विशेष भोग (Chhath Puja ke Bhog) बनाए जाते हैं

MoneyControl News
अपडेटेड Nov 05, 2024 पर 17:14
Chhath Puja 2024: छठ पूजा में छठी मैया को लगाएं इन चीजों का भोग, सुख-समृद्धि में होगी वृद्धि

हर साल छठ के त्योहार का प्रारंभ चतुर्थी तिथि से होता है। छठ पूजा के दौरान छठी मैया और सूर्य देव की पूजा-अर्चना की जाती है। साथ ही निर्जला व्रत किया जाता है। पूजा थाली में कई तरह के भोग शामिल किए जाते हैं। मान्यता है कि छठी मैया और सूर्य देव को प्रिय चीजों का भोग लगाने से घर में खुशियों का आगमन होता है। (Image-PTI)

छठ पूजा के पहले दिन यानी कि नहाय-खाय को आपको भोग में लौकी-चना की सब्जी और कच्चे चावल का भात बना कर छठी मैया को भोग लगाना चाहिए। (Image-PTI)

खरना पूजा में दूध, चावल और गुड़ की खीर बनाई जाती है, जिसे व्रती के साथ परिवार के सदस्यों में प्रसाद का वितरण किया जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से आपके घर में शांति और समृद्धि आती है। (Image-PTI)

आपको इस पवित्र मौके पर छठ पूजा में गन्ना, केला नारियल, सिंघाड़ा और कई दूसरे फलों को शामिल करना चाहिए। (Image-PTI)

अगर आप छठी मैया और सूर्य देव को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो चावल के लड्डू भी बना सकते हैं। इस भोग को छठी मैया का प्रिय भोग माना जाता है। (Image-PTI)

छठ पूजा में ठेकुआ जिसे खजूरिया या थिकारी भी कहते हैं का भोग सबसे पवित्र भोग माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि ठेकुआ को पूजा थाली में शामिल जीवन खुशहाल होता है और पूजा सफल होती है। (Image-PTI)

सब समाचार

+ और भी पढ़ें