इस ट्रेंड के पीछे का कारण पेरेंट्स और रिश्तेदारों की बढ़ती उम्मीदें हैं। करियर बनाने और बढ़ती जिम्मेदारियों के चलते शादी से बचने वाले युवाओं के लिए किराए पर पार्टनर लेना एक आसान समाधान बन गया है। यह उन्हें पारिवारिक दबाव से बचने का मौका देता है।(image source: canva)
दीन्ह की 30 वर्षीय महिला मिन्ह थू ने परिवार के प्रेशर में आकर रेंटल बॉयफ्रेंड हायर किया। उन्होंने न्यू ईयर के मौके पर उसे अपने घर बुलाया। बॉयफ्रेंड ने उनके माता-पिता के साथ अच्छे संबंध बनाए और घर के कामों में मदद की। यह देखकर उनके माता-पिता बेहद खुश हुए।(image source: google)
30 साल की कान्ह गॉक ने भी अपने पेरेंट्स को खुश करने के लिए किराए पर बॉयफ्रेंड हायर किया। गॉक के पेरेंट्स, जो शादी के लिए दबाव डाल रहे थे, अब गॉक से संतुष्ट और खुश हैं। यह उनके पारिवारिक संबंधों को सुधारने का जरिया बन गया।(image source: google)
वियतनाम में यह ट्रेंड अब एक व्यवसाय का रूप ले चुका है। कई युवा इसे पेशेवर तरीके से अपना रहे हैं। जैसे कि 25 साल के हुय तुआन, जो फैमिली फंक्शन और डेट्स के लिए खुद को किराए पर उपलब्ध कराते हैं। इसके लिए वे कई तरह की ट्रेनिंग भी लेते हैं।(image source: google)
इस ट्रेंड को बढ़ावा देने में सोशल मीडिया ने अहम भूमिका निभाई है। यहां कई ग्रुप और प्लेटफॉर्म हैं जहां लोग पार्टनर को किराए पर हायर करने की सुविधा पा सकते हैं। सोशल मीडिया ने इसे अधिक लोकप्रिय और सुलभ बना दिया है।(image source: google)
यह ट्रेंड जितना प्रचलित हो रहा है, उतना ही विवादास्पद भी है। कई लोग इसे जोखिम भरा मानते हैं। यह पारिवारिक विश्वास को नुकसान पहुंचा सकता है और कानूनी रूप से सुरक्षित नहीं है। विशेष रूप से महिलाओं को इस पहलू पर ध्यान देना चाहिए।(image source: google)
यह ट्रेंड केवल वियतनाम तक सीमित नहीं है। चीन में भी त्योहारों और पारिवारिक आयोजनों के दौरान किराए पर बॉयफ्रेंड या गर्लफ्रेंड लेने का चलन बढ़ रहा है। यह आधुनिक समाज में पारिवारिक दबाव से बचने का एक अस्थायी लेकिन प्रचलित उपाय बन गया है।(image source: google)