
इस लिस्ट में जो सबसे पहला नाम है ,वो धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले कश्मीर का है। भारत के सबसे उत्तरी राज्य में बसा पहाड़ी शहर गुलमर्ग किसी जादुई सपने से कम नहीं है। यहां की खूबसूरती स्वर्ग जैसी लगती है। खास कर जब सर्दियों में ये वादी पूरी तरह से बर्फ से ढक जाती है, तो ये बेहद ही खूबसूरत लगता है। बर्फ से लदे यहां के पेड़ और जमी हुई झीलें इस जगह को स्कीइंग और स्नोबोर्डिंग के लिए Perfect बना देती हैं। आप अगर इस सर्दियों में घूमने का प्लान बना रहें हैं, तो यहां एक बार जरूर जाएं। (Image- Google)
शिमला पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश की सबसे खूबसूरत जगह है। यहां की घुमावदार पहाड़ियां और बर्फ से ढके जंगलों में घूमने का आनंद आपको कहीं और नहीं मिल सकता। यहां कई सारे फेमस रेस्टोरेंट भी हैं, जहां आप ठंड में टेस्टी फूड का मज़ा ले सकते हैं। (Image- Google)
ऊंचे पहाड़, देवदार के पेड़, घुमावदार सड़कें और भारी बर्फबारी ये किसी हॉलीवुड फिल्म के दृश्यों जैसा लगता है। लेकिन ये कोई फिल्म नहीं हकीकत है। आप ऐसे दृश्यों का आनंद अपने ही देश के मनाली में ले सकते हैं। यहां जाना भी काफी आसान है। यहां जाने के लिए आपको हर तरह के साधन में मिल जाएंगे। हनीमून मनाने वालों और रोमांच पसंद करने वालों के लिए स्वर्ग है। चाहे रोहतांग पास की बाइकिंग ट्रिप हो, सोलंग घाटी में पैराग्लाइडिंग हो या जोगिनी झरने तक पैदल यात्रा हो, मनाली आपको एक यादगार अनुभव देता है। यहां अगर आप एक बार आए, तो बार-बार आने का मन करेगा। (Image- Google)
नंदा देवी, नीलकंठ और मन पर्वत की शानदार चोटियां औली को एक खास Winter Destination बनाती हैं। अगर आप सर्दियों में एक ऐसी जगह की तलाश में हैं, जहां आपको हर चीज देखने को मिल जाए, तो आपको यहां जरूर जाना चाहिए। औली पूरे साल हरी-भरी वादियों से ढका रहता है लेकिन सर्दियों में जाना यहां सबसे उपयुक्त माना जाता है। यहां की बर्फ से लदी पहाड़ियां, पेड़, सड़कें आपको एक अलग दुनिया का अनुभव करवाते हैं। (Image- Google)
गोवा हमेशा से टूरिस्टों की सबसे पसंदीदा जगहों में से एक रहा है। चाहे विदेशी हो या अपने ही देश का हर कोई यहां जाना चाहता है। गोवा में जहां लोग गर्मी के मौसम में तो जाते ही हैं। यहां सर्दियों में जाना आपको एक अलग आनंद देता है। ठंड में गोवा और भी खूबसूरत हो जाता है। यहां की ठंडी-ठंडी हवाएं जब आपके शरीर को छूती हैं, तो ये एहसास अलग ही होता है। तो अगर आप इन सर्दियों में घूमना चाह रहें हैं, तो एक बार गोवा जा कर देखिए। आप इस अनुभव को जीवन भर याद रखेंगे। (Image- Google)