इस हफ्ते 13 कंपनियों का शेयरहोल्डर लॉक-इन हो रहा है खत्म, ₹55000 करोड़ के शेयर ट्रेड के लिए हो जाएंगे फ्री

हफ्ते के पहले दिन वेंटिव हॉस्पिटैलिटी के ₹8791 करोड़ के शेयर ट्रेड के लिए फ्री हो रहे हैं। 31 दिसंबर को कल्पतरु के लगभग ₹3900 करोड़ के शेयर ट्रेड के लिए फ्री हो जाएंगे। शुक्रवार को HDB फाइनेंशियल का 6 महीने का लॉक-इन खत्म हो रहा है

अपडेटेड Dec 29, 2025 पर 12:24
Story continues below Advertisement
29 दिसंबर से शुरू इस हफ्ते में 13 कंपनियों का शेयरहोल्डर लॉक-इन पीरियड खत्म हो रहा है। नुवामा अल्टरनेटिव एंड क्वांटिटेटिव रिसर्च के अनुसार, इसके बाद लगभग ₹55000 करोड़ के शेयर ट्रेड के लिए फ्री हो जाएंगे।

इन शेयरों की अनुमानित वैल्यू शुक्रवार के क्लोजिंग प्राइस के बेसिस पर है। ध्यान रहे कि लॉक-इन खत्म होने का मतलब यह नहीं है कि सभी शेयर खुले बाजार में बेच ही दिए जाएंगे। ये सिर्फ ट्रेड के लिए पात्र हो जाएंगे।

29 दिसंबर: हफ्ते के पहले दिन वेंटिव हॉस्पिटैलिटी के ₹8791 करोड़ के शेयर ट्रेड के लिए फ्री हो रहे हैं। इसके अलावा ट्रूऑल्ट बायोएनर्जी के ₹100 करोड़, जिनकुशल इंडस्ट्रीज के ₹13 करोड़, जैन रिसोर्स रीसाइक्लिंग के ₹497 करोड़ और ईपैक प्रीफैब टेक्नोलोजिज के ₹110 करोड़ के शेयर ट्रेड के लिए फ्री होंगे।

30 दिसंबर: मंगलवार को पेस डिजिटेक के ₹108 करोड़ के शेयर ट्रेड के लिए फ्री हो जाएंगे, वहीं एलेनबैरी इंडस्ट्रियल गैस के ₹810 करोड़ के शेयरों का लॉक-इन पीरियड खत्म होगा।

31 दिसंबर: रियल एस्टेट फर्म कल्पतरु का लॉक-इन पीरियड खत्म होने के बाद लगभग ₹3900 करोड़ के शेयर ट्रेड के लिए फ्री हो जाएंगे। वहीं एक्मे फिनट्रेड के ₹60 करोड़ के शेयरों का लॉक-इन खत्म हो जाएगा।

1 जनवरी: इस दिन ग्लॉटिस के ₹13 करोड़ के शेयर और ऑल टाइम प्लास्टिक्स के ₹105 करोड़ के शेयर ट्रेड के लिए फ्री हो जाएंगे।

2 जनवरी: शुक्रवार को HDB फाइनेंशियल का 6 महीने का लॉक-इन खत्म हो रहा है। इससे लगभग ₹37000 करोड़ के शेयर ट्रेड के लिए फ्री हो जाएंगे। इसके अलावा एलाइड ब्लेंडर्स एंड डिस्टिलर्स के लगभग ₹3500 करोड़ के शेयर भी ट्रेड के लिए फ्री हो जाएंगे।