Get App

Stock Split: 10 टुकड़ों में टूट जाएगा यह शेयर, 5 मई है रिकॉर्ड डेट

Stock Split: एवरो इंडिया प्लास्टिक के फर्नीचर बनाती है। कंपनी का पुराना नाम एवन मोल्डप्लास्ट लिमिटेड था। इसके प्रोडक्ट्स ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों चैनल्स के जरिए बिकते हैं। दिसंबर 2025 तिमाही में कंपनी का स्टैंडअलोन बेसिस पर रेवेन्यू 24.29 करोड़ रुपये रहा

Ritika Singh
अपडेटेड Apr 26, 2026 पर 10:28
Stock Split: 10 टुकड़ों में टूट जाएगा यह शेयर, 5 मई है रिकॉर्ड डेट

रिकॉर्ड डेट 5 मई है। इस तारीख तक जिन लोगों के नाम शेयरों के लाभार्थी मालिकों के तौर पर रजिस्टर ऑफ मेंबर्स ऑफ द कंपनी या डिपॉजिटरीज के रिकॉर्ड्स में होंगे, उनके स्टॉक स्प्लिट हो जाएंगे।

एवरो इंडिया प्लास्टिक के फर्नीचर बनाती है। इसके प्रोडक्ट्स में कुर्सी, मेज, स्टूल, डाइनिंग टेबल, प्लास्टिक की अलमारी, शू रैक शामिल हैं।

कंपनी का पुराना नाम एवन मोल्डप्लास्ट लिमिटेड था। यह उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की कंपनी है। साल 2002 में इसकी शुरुआत हुई थी।

Avro India के प्रोडक्ट्स ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों चैनल्स के जरिए बिकते हैं। कंपनी में मार्च 2026 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 54.07 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

कंपनी के शेयर की कीमत वर्तमान में BSE पर 125.05 रुपये है। मार्केट कैप 166 करोड़ रुपये है। शेयर एक साल में 22 प्रतिशत कमजोर हुआ है।

एवरो इंडिया के शेयर का BSE पर 52 सप्ताह का एडजस्टेड हाई 202.25 रुपये और एडजस्टेड लो 107.85 रुपये है।

अक्टूबर-दिसंबर 2025 तिमाही में कंपनी का स्टैंडअलोन बेसिस पर रेवेन्यू 24.29 करोड़ रुपये रहा। शुद्ध मुनाफा 1 करोड़ रुपये रहा।

वित्त वर्ष 2025 के दौरान स्टैंडअलोन बेसिस पर रेवेन्यू 78.33 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 3 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। (Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

सब समाचार

+ और भी पढ़ें