Cipla में अब उमंग वोहरा नहीं रहेंगे MD और CEO, शेयर 2% टूटा

Cipla Share Price: वोहरा की जगह कंपनी के ग्लोबल COO अचिन गुप्ता को 1 अप्रैल, 2026 से नए MD और CEO के रूप में नियुक्त किया गया है। सिप्ला के शेयरों में दिन में लगभग 5% तक की गिरावट दिखी। बाद में यह संभला और 2.5% गिरावट पर सेटल हुआ

अपडेटेड Oct 30, 2025 पर 16:20
Story continues below Advertisement
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
दवा कंपनी सिप्ला का जुलाई-सितंबर 2025 तिमाही में शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 3.7% बढ़कर ₹1,353.37 करोड़ हो गया। एक साल पहले मुनाफा ₹1,305.01 करोड़ था। इसके बावजूद शेयर गिरा।
दवा कंपनी सिप्ला का जुलाई-सितंबर 2025 तिमाही में शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 3.7% बढ़कर ₹1,353.37 करोड़ हो गया। एक साल पहले मुनाफा ₹1,305.01 करोड़ था। इसके बावजूद शेयर गिरा।

इसकी वजह है कि सिप्ला के MD और ग्लोबल CEO उमंग वोहरा ने अपनी पोजिशंस पर रीअपॉइंटमेंट न लेने का इरादा जताया है। अर्निंग्स कॉल के दौरान, वोहरा ने CNBC-TV18 के एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि सिप्ला में उनका कार्यकाल पूरा हो गया है, लेकिन वह रिटायर नहीं हो रहे हैं।

वोहरा की जगह कंपनी के ग्लोबल चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर अचिन गुप्ता को 1 अप्रैल, 2026 से नए एमडी और सीईओ के रूप में नियुक्त किया गया है। गुप्ता का कार्यकाल 5 साल का होगा। उनकी नियुक्ति पर अभी शेयरहोल्डर्स की मंजूरी लिया जाना बाकी है।

वोहरा पिछले 10 सालों से सिप्ला की कमान संभाल रहे हैं। वह 2016 से कंपनी में एमडी और ग्लोबल सीईओ हैं। 2015 में ग्लोबल सीएफओ और रणनीति अधिकारी के रूप में उन्होंने सिप्ला को जॉइन किया था।

30 अक्टूबर को सिप्ला के शेयरों में दिन में लगभग 5% तक की गिरावट दिखी। BSE पर शेयर ₹1505 के लो तक गया। बाद में यह संभला और 2.5% गिरावट के साथ ₹1540.50 पर सेटल हुआ।

कंपनी का मार्केट कैप ₹1.24 लाख करोड़ हो गया है। कंपनी में सितंबर 2025 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 29.21% हिस्सेदारी थी।

सितंबर 2025 तिमाही में सिप्ला की ऑपरेशनल इनकम ₹7,589.44 करोड़ रही, जो एक साल पहले ₹7,051.02 करोड़ थी। कुल खर्च ₹6,004.86 करोड़ रहा, जो सितंबर 2024 तिमाही में ₹5,452.57 करोड़ था।