टॉप 10 कंपनियों में से 3 का m-cap ₹75855 करोड़ बढ़ा, SBI को सबसे ज्यादा फायदा

State Bank of India का मार्केट कैप ₹39,045.51 करोड़ बढ़ गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप ₹23,952.48 करोड़ घट गया। यह देश की सबसे मूल्यवान कंपनी बनी हुई है। पिछले सप्ताह सेंसेक्स में 5.89 अंकों की गिरावट देखी गई

अपडेटेड Jan 18, 2026 पर 15:38
Story continues below Advertisement
बीते सप्ताह के दौरान देश की टॉप 10 मोस्ट वैल्यूएबल कंपनियों में से 3 का मार्केट कैप ₹75,855.43 करोड़ बढ़ गया। सबसे ज्यादा फायदे में SBI रहा। पिछले सप्ताह सेंसेक्स 5.89 अंक गिरा। निफ्टी 11.05 अंक चढ़ा।
बीते सप्ताह के दौरान देश की टॉप 10 मोस्ट वैल्यूएबल कंपनियों में से 3 का मार्केट कैप ₹75,855.43 करोड़ बढ़ गया। सबसे ज्यादा फायदे में SBI रहा। पिछले सप्ताह सेंसेक्स 5.89 अंक गिरा। निफ्टी 11.05 अंक चढ़ा।

ICICI Bank, SBI और इंफोसिस का मार्केट कैप ₹75,855.43 करोड़ बढ़ा। दूसरी ओर रिलायंस इंडस्ट्रीज, HDFC Bank, TCS, भारती एयरटेल, बजाज फाइनेंस, हिंदुस्तान यूनिलीवर और L&T के मार्केट कैप में ₹75,549.89 करोड़ की गिरावट आई।

SBI का मार्केट कैप ₹39,045.51 करोड़ बढ़कर ₹9,62,107.27 करोड़ हो गया। इंफोसिस का ₹31,014.59 करोड़ बढ़कर ₹7,01,889.59 करोड़ और ICICI Bank का ₹5,795.33 करोड़ बढ़कर ₹10,09,470.28 करोड़ हो गया।

रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप ₹23,952.48 करोड़ घटकर ₹19,72,493.21 करोड़ हो गया। L&T का मार्केट कैप ₹23,501.8 करोड़ घटकर ₹5,30,410.23 करोड़, HDFC Bank का ₹11,615.35 करोड़ घटकर ₹14,32,534.91 करोड़ रह गया।

भारती एयरटेल का मार्केट कैप ₹6,443.38 करोड़ घटकर ₹11,49,544.43 करोड़, बजाज फाइनेंस का ₹6,253.59 करोड़ घटकर ₹5,91,447.16 करोड़, HUL का ₹3,312.93 करोड़ घटकर ₹5,54,421.30 करोड़, TCS का ₹470.36 करोड़ घटकर ₹11,60,212.12 करोड़ रह गया।

रिलायंस इंडस्ट्रीज देश की सबसे मूल्यवान कंपनी बनी हुई है। इसके बाद HDFC Bank, TCS, भारती एयरटेल, ICICI Bank, SBI, इंफोसिस, बजाज फाइनेंस, हिंदुस्तान यूनिलीवर और L&T हैं।