DCX Systems के शेयरहोल्डर्स के लिए 23 मार्च बेहद अच्छा रहा। शेयर दिन में BSE पर पिछले बंद भाव से 12 प्रतिशत तक चढ़कर 183.40 रुपये के हाई तक गया। बाद में 7 प्रतिशत से ज्यादा बढ़त के साथ 175.25 रुपये पर सेटल हुआ।
कंपनी ने शुक्रवार को शेयर बाजारों को बताया था कि उसे एक डोमेस्टिक कस्टमर से 563.45 करोड़ रुपये का एक कॉन्ट्रैक्ट मिला है।
यह कॉन्ट्रैक्ट एयरबोर्न एप्लीकेशन के लिए मैरीटाइम पेट्रोल रडार सिस्टम्स यानि कि समुद्री गश्ती रडार प्रणालियों (MPR) को बनाने और सप्लाई करने के लिए है।
शेयर में खरीद बढ़ने से कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 1900 करोड़ रुपये हो गया है। शेयर की फेस वैल्यू 2 रुपये है।
यह BSE 1000 इंडेक्स का हिस्सा है। शेयर 2 सप्ताह में 10 प्रतिशत नीचे आया है। 6 महीनों में वैल्यू 35 प्रतिशत गिरी है।
DCX Systems में प्रमोटर्स के पास 52.16 प्रतिशत हिस्सेदारी है। शेयर का BSE पर 52 वीक का एडजस्टेड हाई 363.80 रुपये और एडजस्टेड लो 153.55 रुपये है।
कंपनी का अक्टूबर-दिसंबर 2025 तिमाही के दौरान स्टैंडअलोन रेवेन्यू 121.60 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 7.16 करोड़ रुपये रहा।
वित्त वर्ष 2025 के दौरान स्टैंडअलोन रेवेन्यू 1,112 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 35.67 करोड़ रुपये दर्ज किया गया।