Get App

Dr. Lal Path Labs पहली बार देगी बोनस शेयर, डिविडेंड का भी ऐलान; Q2 में मुनाफा 16% बढ़ा

Dr. Lal Path Labs Bonus Share: बोनस इश्यू के लिए रिकॉर्ड डेट अभी घोषित नहीं हुई है। डॉ. लाल पैथ लैब्स का शुद्ध मुनाफा जुलाई-सितंबर 2025 तिमाही में 150.6 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी का मार्केट कैप 26200 करोड़ रुपये है

Edited By: Ritika Singh
अपडेटेड Oct 31, 2025 पर 16:18
Dr. Lal Path Labs पहली बार देगी बोनस शेयर, डिविडेंड का भी ऐलान; Q2 में मुनाफा 16% बढ़ा

रिकॉर्ड डेट तक जिन शेयरधारकों के नाम शेयरों के लाभार्थी मालिकों के तौर पर रजिस्टर ऑफ मेंबर्स ऑफ द कंपनी या डिपॉजिटरीज के रिकॉर्ड्स में होंगे, वे डिविडेंड पाने के हकदार होंगे। डिविडेंड का पेमेंट 30 दिनों के अंदर कर दिया जाएगा।

इससे पहले Dr. Lal Path Labs वित्त वर्ष 2026 के लिए ₹6 प्रति शेयर का पहला अंतरिम डिविडेंड दे चुकी है। शेयर की फेस वैल्यू ₹10 है।

इसके अलावा कंपनी पहली बार बोनस शेयर दे रही है। शेयरहोल्डर्स को उनके पास मौजूद हर 1 शेयर पर 1 नया शेयर बोनस के तौर पर मिलेगा। बोनस इश्यू के लिए रिकॉर्ड डेट अभी घोषित नहीं हुई है।

Dr. Lal Path Labs का शेयर BSE पर 1.5 प्रतिशत की बढ़त के साथ ₹3136.10 पर बंद हुआ है। कंपनी का मार्केट कैप ₹26200 करोड़ है। कंपनी में सितंबर 2025 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 53.21% हिस्सेदारी थी।

शेयर 3 महीनों में 13% मजबूत हुआ है। BSE पर 52 सप्ताह का उच्च स्तर ₹3,542.60 है, जो 19 सितंबर 2025 को क्रिएट हुआ था। 52 सप्ताह का निचला स्तर 2,295.10 रुपये 3 मार्च 2025 को देखा गया।

डॉ. लाल पैथ लैब्स का शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा जुलाई-सितंबर 2025 तिमाही में ₹150.6 करोड़ हो गया। एक साल पहले यह ₹129.2 करोड़ था। ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू ₹730.6 करोड़ रहा, जो सितंबर 2024 तिमाही में ₹660.2 करोड़ था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें